फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape by pretending

शादी डॉट कॉम पर हुई जान पहचान, फिर झांसा देकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
rape by pretending
यमुनानगर। शादी डॉट कॉम पर जान पहचान कर करनाल के एक युवक ने शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। लेकिन युवती से शादी नहीं की। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने युवती की वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। अब युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2020 पर उसकी शादी डॉट कॉम पर करनाल निवासी प्रशांत के साथ जान पहचान हुई थी। प्रशांत उससे कहने लगा कि वह उससे शादी कर लेगा मगर शादी करने से पहले उसे उससे मिलना होगा। उसने आरोपी से मिलने से मना कर दिया मगर आरोपी उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। इस दौरान आरोपी का रिश्ता कहीं और हो गया, लेकिन आरोपी ने उससे बातचीत जारी रखी और उसके साथ ही शादी करने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि 11 जनवरी को आरोपी उससे मिलने के लिए शहर के सिटी सेंटर के पास आया। आरोपी वहां पर कार लेकर आया था। इसके बाद आरोपी उसे कार में बिठाकर हरिद्वार लेकर गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली। आरोपी ने उसे जल्द शादी करने का आश्वासन दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन चार बार उससे दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी को शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी प्रशांत के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

--------------
इनसेट
शादी का झांसा देकर कई बार बनाए संबंध, अब केस दर्ज
प्रतापनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसकी सबीर के साथ जान पहचान थी। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी सबीर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed