फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rap-ymn

नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म

Tue, 04 Aug 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Tue, 04 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा करके सुनसान स्थान पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच करवाई जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


नाबालिग के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अगवा करने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र की एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को उनके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक उनके घर में घुस आया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे। 


जांच अधिकारी एएसआई मेनका का कहना है कि लड़की की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed