फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ramlila

Yamuna Nagar News: रामलीला में श्रीराम जन्म पर गूंजे जयकारे

Sun, 11 Oct 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ramlila
साढौरा में चल रही रामलीला में मंचन करते कलाकार। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। मनोकामना मंदिर मैदान में श्री सनातन धर्म सभा एवं श्री शिव शक्ति रामलीला क्लब की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम जन्म का दृश्य सामने आते ही रामलीला स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

रामलीला के निर्देशक भगीरथ राम सैनी ने बताया कि पृथ्वी पर राक्षसों के बढ़ते अत्याचारों से परेशान होकर सभी देवता भगवान विष्णु की शरण में पहुंचते हैं। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु अयोध्या के राजा दशरथ के घर श्रीराम के रूप में जन्म लेने और राक्षसों का संहार करने का वचन देते हैं। इसके बाद राजा दशरथ के घर भगवान श्रीराम का जन्म होता है।
विज्ञापन


इसके बाद नामकरण संस्कार, श्रीराम और लक्ष्मण के गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा ग्रहण करने तथा वन जाने का मंचन किया गया। इससे पूर्व मंचन का शुभारंभ हक की आवाज संगठन के अध्यक्ष कुलवंत सैनी और संगठन के सदस्यों ने किया। इस मौके पर संस्थान के उपनिदेशक वीरेंद्र, क्लब के प्रधान धर्मपाल सैनी, श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान सुधीर गर्ग, गगन गोयल, जय गोपाल गर्ग, सचिन सिंगला, राजू सैनी, सतपाल शर्मा, पंकज वर्मा, सुरेश सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed