फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ramlala's cradle procession taken out on Ramnavami

Yamuna Nagar News: रामनवमी पर रामलला की पालना शोभायात्रा निकाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ramlala's cradle procession taken out on Ramnavami
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



साढौरा। रामनवमी के उपलक्ष्य में कस्बे में रविवार को रामलला की पालना यात्रा व श्रीराम जी की शोभायात्रा निकाली गई। गगडवाला स्थित सीता राम जानकी मंदिर से दोपहर को रामलला की पालना यात्रा शुरू हुई। प्रतिक बंसल व पार्षद अंकुश चौहान ने बताया कि रामनवमी पर रामलला की पालना यात्रा के माध्यम से रामलला को नगर दर्शन करवाने की परंपरा चिरकाल से चली आ रही है। इसका पालन करते हुए आज भी पालना यात्रा निकाली गई।
यह पालना यात्रा मंदिर मनोकामना से होती हुई सरस्वती स्कूल पर पहुंची। यहां से यह पालना यात्रा सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित श्रीराम जी की शोभायात्रा में शामिल हो गई। इस दौरान अनिश राणा, संदीप राणा व सुधीर राणा भी मौजूद रहे। सरस्वती स्कूल से शुरु हुई शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भव्य सजावट, ढोल-नगाड़े, शंख ध्वनि और भजन मंडलियों की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। इस दौरान अघोरी नृत्य, काली माता व हनुमान की प्रस्तुतियां दी गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से अपनी आस्था और भक्ति भाव प्रकट किया। बाजार से होती हुई यह शोभायात्रा प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के स्वागत के लिए बाजार में विशेष सजावट व तोरण द्वार बनाए गए थे। इस दौरान सनातन धर्म सभा के प्रधान सुधीर जंगु, विरेन गर्ग, अवध बिहारी, सचिन सिंगला, अंकित अग्रवाल, गगन गोयल, जयभगवान व अतुल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed