{"_id":"63599db795693c71027aad9c","slug":"raju-used-to-abuse-murdered-in-this-enmity-yamuna-nagar-news-knl125566131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली गलौच करता था राजू, इसी रंजिश में की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली गलौच करता था राजू, इसी रंजिश में की हत्या
विज्ञापन
दिवाली की रात जोड़ियो स्थित साबी दा ढाबा पर हुई राजू नेपाली की हत्या उसी के साथी दीपक ने खाना बनाने को लेकर हुई गाली गलौज की रंजिश में की थी। दोनों साथियों में ढाबे पर खाना बनाते हुए गाली गलौज होती रहती थी। इसलिए काफी समय से दीपक राजू के प्रति मन में रंजिश पाले हुए था। इसी रंजिश के चलते दिवाली की रात दीपक ने राजू नेपाली को अधिक शराब पिलाई और खुद कम शराब पी। जब राजू नेपाली शराब के नशे में धुत हो गया तो दीपक ने ढाबे में रखे लोहे के पाइप से उसके सिर में कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ये खुलासा फर्कपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए राजू नेपाली के साथ ढाबे पर काम करने वाले दीपक ने पूछताछ के दौरान किया। बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपी दीपक को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी दीपक से वारदात में इस्तेमाल की गई रॉड व अन्य साक्ष्य बरामद किए जाएंगे।
फर्कपुर थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी नेपाल के जिला जाजरकोट थाना खलंगर के गांव राउत निवासी दीपक ने बताया कि वह कई सालों से साबी दा ढाबा पर काम कर रहा है। राजू नेपाली उसके बाद ढाबे पर आया। राजू ढाबे पर खाना सर्व करता था। जबकि वह तंदूर पर रोटियां लगाता था। कई बार वे दोनों मिलकर खाना बनाते थे। खाना बनाते समय कई बार राजू के साथ उसकी गाली गलौज हुई। इससे वह उससे रंजिश रखता था। उसने दिवाली की रात उसे शराब पीने के लिए ढाबे पर बुलाया। वह उस पर ज्यादा शराब डालता रहा, ताकि उसे जल्दी और ज्यादा नशा हो जाए। जब उसे ज्यादा नशा हुआ तो उसके सिर में ढाबे में रखे लोहे के पाइप से कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। वह उसे मारना नहीं चाहता था। नशा होने पर उसके साथ से उसकी हत्या हो गई। नशे में होने के कारण वह भी वहीं ढाबे में जाकर सो गया। मृतक राजू नेपाल में कहां से रहने वाला था, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। ढाबा मालिक के अनुसार राजू जब ढाबे पर आया था तो उसने कहा कि उसका कोई नहीं है। इसलिए वह यहीं रहता था।
---------
सिर में रॉड मार हत्या करने के बाद पास में ही सो गया था हत्यारोपी
गांव जोड़ियां निवासी नितिन मेहरा ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका रादौर रोड पर जोड़ियो के पास साबी दा ढाबा के नाम से ढाबा है। ढाबे पर काम करने के लिए नेपाल के जिला जाजरकोट थाना खलंगर के गांव राउत निवासी दीपक और राजू नेपाली को रखा हुआ था। दीपक 16-17 साल से उनके ढाबे पर काम कर रहा है। दीपक का काम तंदूर पर रोटियां लगाने का है। राजू खाना सर्व करता था। दीपक नेपाल से आने के बाद वह उसके ढाबे पर ही रह रहा है। काम खत्म करने के बाद दीपक ढाबे पर ही सोता है। वहीं राजू को उन्होंने किराए पर कमरा दिया हुआ था। दिवाली पर सोमवार रात को वह ढाबे में बने बीड़ी के खोखे को बंद करके घर आ गया था। राजू भी वहां से अपने कमरे पर चला गया था। जबकि दीपक ढाबे पर ही था। मंगलवार सुबह सात बजे उनके गांव के गणेश का उसके पिता चेतराम के पास फोन आया। उसने कहा कि उनके ढाबे पर काम करने वाले राजू का शव ढाबे के सामने पड़ा है। वह अपने पिता चेतराम के साथ तुरंत वहां पर पहुंचा। उसने वहां पर पहुंच कर देखा कि राजू का खून से लथपथ शव ढाबे के सामने पड़ा था, जबकि दीपक ढाबे पर ही सो रहा था। ढाबे पर कई जगह खून बिखरा हुआ था। उन्होंने दीपक को उठाया और उसे राजू की हत्या के बारे में पूछा। दीपक के हाथों में खून लगा हुआ था। तब दीपक ने बताया कि रात को उसने और राजू ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। शराब पीते हुए दोनों के बीच झगड़ा हो गया। उसने ढाबे में रखे रॉड (लोहे का पाइप) उठाकर राजू पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई। नशे में होने के कारण वह भी अपने बिस्तर पर जाकर सो गया था। पुलिस ने मामले में दीपक पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
-------------
वर्जन
राजू नेपाली के हत्यारोपी दीपक को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से वारदात में इस्तेमाल लोहे का पाइप व अन्य साक्ष्य बरामद किए जाएंगे। पूछताछ में आरोपी ने राजू नेपाली की हत्या करने की बात कबूली है। खाना बनाते समय गाली गलौज करने की रंजिश में आरोपी ने राजू की हत्या की थी।
-इंस्पेक्टर शीलावंती, एसएचओ, थाना फर्कपुर।