फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajan wins mathematical rangoli, Yamunanagar

गणितीय रंगोली में राजन ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Rajan wins mathematical rangoli, Yamunanagar
गणित विषय पर बनाए गए मॉडलों का अवलोकन करते मुख्य अतिथि व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस पर हरियाणा विद्या मंदिर में आयोजित गणित मेले में विविध प्रतियोगिताएं हुईं। रंगोली, निबंध, कविता, गणित के मॉडल आदि विषयों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। गणितीय रंगोली में आठवीं के छात्र राजन प्रथम स्थान पर रहे, जबकि श्रीनिवास रामानुजन के चित्र बनाने में 10वीं के छात्र अंकुश ने बाजी मारी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शुचि जैन एवं किरण जैन रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि पूर्व ज्ञान को नवीन ज्ञान से गुणा करने पर जो गुणनफल आता है, उसके बराबर गणित का ज्ञान बढ़ता रहता है। इसलिए हमें गणित विषय को कठिन नहीं समझना चाहिए। यह विषय समझने का है, रटने का नहीं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य अलका ने राष्ट्रीय गणित दिवस के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनिवास रामानुजन गणित के एक प्रश्न को सौ प्रकार से हल कर सकते थे। उनके जीवन से हमें सीखना चाहिए कि कठिन परिस्थितियों में भी किस प्रकार सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में उपस्थित हरिचंद गीता विद्या मंदिर के पूर्व आचार्य शजसवंत ने राष्ट्रीय गणित दिवस का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित मेले में बालकों ने गणितीय रंगोली, भारत के महान गणितज्ञों के जीवन पर निबंध, श्रीनिवास रामानुजन पर कविता, गणित के मॉडल, गणित के खेल, श्रीनिवास रामानुजन का चित्र, उल्टे एवं सीधे पहाड़े, वैदिक गणित आदि विधाओं में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में हरियाणा विद्या मंदिर के प्रबंधक अवध बिहारी अग्रवाल ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में हरियाणा विद्या मंदिर के अध्यक्ष धर्मपाल सैनी, प्रेम अरोड़ा, श्री सचदेव चुघ, डॉ. प्रमोद, डॉ. विनोद , ब्रह्म प्रकाश अत्री, रोबिन जैन, कनिका परुथी आदि रहे।

ये रहा परिणाम
गणितीय रंगोली में राजन, कक्षा आठ से प्रथम रहा। श्रीनिवास रामानुजन के चित्र बनाने में अंकुश 10वीं कक्षा से प्रथम रहा। किशोर वर्ग में हर्षवर्धन गणित के मॉडल बनाने में प्रथम रहा। बाल वर्ग में आठवीं का छात्र आरिफ प्रथम रहा। गणित मेले का मुख्य आकर्षण चलता फिरता घनाभ बनाकर छठी कक्षा का तेजस रहा। हरियाणा विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य अलका ने बताया कि गणित मेले में 55 मॉडल बने हैं। सभी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed