फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raj Chawla becomes member of State Level GST Grievance Redressal Committee

Yamuna Nagar News: राज चावला बने राज्य स्तरीय जीएसटी शिकायत निवारण कमेटी में सदस्य

Thu, 11 Dec 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 11 Dec 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Raj Chawla becomes member of State Level GST Grievance Redressal Committee
जगाधरी। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एचसीसीआई) के प्रदेश महासचिव राज चावला का चयन राज्य स्तरीय जीएसटी शिकायत निवारण कमेटी में किया गया है। यह समिति जीएसटी संबंधित करदाताओं की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से सरकार द्वारा गठित की गई है। इस समिति में कुल 18 सदस्य हैं, जिनमें राज चावला भी शामिल हैं। राज चावला को समिति में शामिल किए जाने से चैंबर पदाधिकारियों, सदस्यों, उद्यमियों व व्यापारियों में भारी उत्साह व खुशी है। व्यापारियों का कहना है कि इससे जीएसटी करदाताओं व सरकार के बीच संवाद आसान होगा। इससे व्यापारियों, उद्योगपतियों व अन्य करदाताओं की व्यावहारिक समस्याएं संबंधित विभागों तक प्रभावी रूप से पहुंचेगी और उनका समयबद्ध समाधान होगा।
विज्ञापन

इस दौरान राज चावला ने बताया कि जीएसटी से जुड़ी करदाताओं की वास्तविक व व्यावहारिक समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। उनके समाधान की प्रक्रिया सरल व प्रभावी बनाई जा सकेगी। व्यापार व प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। चैंबर जिलाध्यक्ष राजेश सोंधी ने राज्य स्तरीय समिति में जिले का सदस्य चुना जाना सभी के लिए गर्व की बात है। वहीं, इससे जिले के उद्यमियों व कारोबारियों को काफी सुविधा होगी। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में आसानी होगी और सरकार से संवाद स्थापित होगा। चैंबर महासचिव सुमित गुप्ता ने कहा कि प्रदेश से विभिन्न व्यापारिक संगठनों के केवल 18 प्रतिनिधियों का चयन किया गया है। ऐसे में चैंबर के प्रदेश महासचिव राज चावला का चयन सरकार की व्यापारिक संगठनों के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed