{"_id":"6a7631a45573b4fd3503e9dc","slug":"raised-awareness-about-staying-away-from-substance-abuse-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160906-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक
Sat, 08 Aug 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम की विजेता प्रतिभागियों के साथ अध्यापक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल मीना कुमारी कांबोज की अध्यक्षता में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम से बचाव और स्वस्थ जीवन शैली विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में नशा मुक्ति के नोडल अधिकारी लवनेश कुमार ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। मुख्य अतिथि उद्योगपति राजेश खरबंदा, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश पाल, पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वी सिंह सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह सैनी और राकेश मक्कड़ मौजूद रहे।
पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश पाल ने विद्यार्थियों को संस्कारों और अच्छे स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए फास्ट फूड से दूरी बनाकर संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। उन्होंने आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। राजेश खरबंदा ने साइबर अपराधों से सतर्क रहने और अनुशासित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। प्रिंसिपल मीना कांबोज ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।