फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raised awareness about cleanliness by visiting homes

Yamuna Nagar News: घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Thu, 25 Jun 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness about cleanliness by visiting homes
स्वच्छता के प्रति जागरूक करती निगम की टीम। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के तहत नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन टीम और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण एजेंसी ने बुधवार को वार्ड-11 के दड़वा गांव और वार्ड-16 की लेबर कॉलोनी में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान घर-घर जाकर लोगों को कचरा पृथक्करण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
मेयर सुमन बहमनी और नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर चलाए गए अभियान में स्वच्छ भारत मिशन के विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार एवं आकाश कुमार की टीमों ने नागरिकों को गीला, सूखा, घरेलू सैनिटरी तथा घरेलू खतरनाक कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया। टीम ने घर-घर पंपलेट वितरित कर लोगों से अपील की कि वे पृथक किया गया कचरा नियमित रूप से डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन को ही दें।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नागरिकों को बताया गया कि कचरा सड़कों, खाली प्लॉटों और नालियों में फेंकने से प्रदूषण बढ़ता है और बीमारियों का खतरा भी रहता है। घर पर ही कचरे का पृथक्करण करने से उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण और पुनर्चक्रण संभव हो पाता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि स्वच्छ शहर का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कचरे का सही निस्तारण और पृथक्करण सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed