फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   raining, mayor

घरों में घुसा बारिश का पानी तो मेयर को बुलाकर करवाई सफाई

Sun, 25 Aug 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
raining, mayor
जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे एनएच-73ए कलेसर के नजदीक पहाड़ का मलबा रोड पर आने से हाईवे बाधित रह? - फोटो : YAMUNA NAGAR
सुबह एक घंटा हुई बारिश से ट्विन सिटी की गली व सड़कें लबालब हो गई। सबसे ज्यादा बुरे हालात गुलाब नगर में बन गए। यहां सड़क व गलियों में एक से दो फुट पानी जमा हो गया, जो लोगों के घरों में घुस गया। इससे नाराज लोगों ने पार्षद रानी कालड़ा को बुलाया। हालात देखने के बाद उन्होंने मेयर मदन चौहान को बुलाया। पानी पूरी तरह से जाम होने पर लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा, जिसके बाद मेयर ने फोन कर मौके पर जेसीबी मंगवा कर सफाई करवाई जिसके बाद लोग शांत हुए। हालांकि दोपहर तक रुक-रुक का बारिश का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में रहे हालात खराब : आइटीआई चौक के पास नेशनल हाईवे, बस स्टैंड जगाधरी, छोटी लाइन, प्रोफेसर कॉलोनी, लाजपत नगर, जम्मू कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, नगर निगम कार्यालय जगाधरी के सामने, आजाद नगर, गुरुनानक खालसा कॉलेज के सामने, फव्वारा चौक, बस स्टैंड यमुनानगर के सामने, जब्बी वाला गुरुद्वारा के सामने, जगाधरी की भागीरथ कॉलोनी व झंडा चौक पर जल भराव रहा और कई घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बरसाती पानी की निकासी को दुरुस्त किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार चली बारिश ने तमाम दावों की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में भी जलजमाव : बारिश से औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में जाने वाले रास्तों पर हर तरफ पानी भर गया। आढ़तियों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत किए जाने के बावजूद मंडी में पानी की निकासी दुरुस्त नहीं हुई है। प्रशासन की नाकामियों को सब्जी मंडी के आढ़ती, दुकानदार व ग्राहक भुगत रहे हैं। दुकानदारी प्रभावित होने के साथ-साथ हर समय फिसलने का खतरा व दुकानों में पानी भरने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसमानी बिजली गिरने से घर के जले उपकरण : उधर, गांव सुढल में बिसनूदास के घर पर आसमानी बिजली गिर गई। इससे उनके घर के ही नहीं आसपास के लोगों के घरों के बिजली उपकरण जल गए। एक व्यक्ति को हलकी चोट भी लगी। उसे डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। सतीश कुमार ने बताया कि गांव में मायाराम, परमजीत, मामचंद, स्वर्णा देवी, जीतरात, रामेश्वर, सुबे सिंह, गोबिंद सिंह, शोभाराम, मातूराम, धर्मदास, सेवाराम, श्रीचंद, देसराज, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, लालचंद, रामपाल, सुरजीत, रामेश्वरदास, संजीव कुमार, सौरण सिंह, देवीचंद और जगदीश के घर के बिजली उपकरण जले हैं।

पहाड़ का मलबा गिरने से बाधित हुआ जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे एनएच-73ए
खिजराबाद। बारिश से जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे एनएच-73ए कलेसर के नजदीक पहाड़ का मलबा रोड पर आने से बाधित हो गया। जिसके बाद वाहनों की कतारें लग गई। ऐसे में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मलबा हटने बाद वाहनों को सुचारु किया गया। ज्ञात हो कुछ दिन पहले भी मूसलाधार बारिश से पहाड़ का मलवा नेशनल हाईवे पर आ गया था। इसे विभाग ने नहीं हटवाया था और बारिश के कारण और मलवा आने से सड़क पर चलने में वाहनों को अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों रवि, रकिब, परवेज, अमन व विक्की आदि का कहना है की नेशनल हाईवे होने के बावजूद भी विभाग का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। नेशनल हाईवे कई जगह से टूटा पड़ा है और गहरे गड्ढे बने हुए हैं, पानी से सड़क के किनारे गहरे बर्म बन चुके हैं।

गुलाबनगर में पानी भरने के बाद मौके पर पहुंचे मेयर मदन चौहान।

गुलाबनगर में पानी भरने के बाद मौके पर पहुंचे मेयर मदन चौहान।- फोटो : YAMUNA NAGAR

गुलाबनगर में गलियों में भरा पानी।

गुलाबनगर में गलियों में भरा पानी।- फोटो : YAMUNA NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed