फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rain/strome

जमकर बरसे मेघा, गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Tue, 07 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 07 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
सोमवार सुबह छह बजे से करीब डेढ़ घंटे तक हुई रिमझिम बारिश से पारा लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। सुहावने मौसम के बीच लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की, वहीं धान उत्पादकों के भी चेहरे खिल उठे। वहीं, बारिश से सड़कों व निचले इलाके की कॉलोनियों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


बता दें कि हफ्ते भर से गर्मी का प्रकोप जारी था और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था। सोमवार सुबह करीब छह बजे से ट्विनसिटी यमुनानगर/जगाधरी सहित सभी कस्बों में रिमझिम बरसात शुरू हो गई, जो करीब साढ़े सात बजे तक जारी रही।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे की बरसात से अधिकतम तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री पहुंच गया। दिन का औसत अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जलभराव की ज्यादा दिक्कत आजादनगर, शांति कॉलोनी व पाश क्षेत्र में स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में रही, जहां घरों के आगे पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा यमुनानगर/जगाधरी की सड़कों पर भी पानी जमा हो गया। आजादनगर के राजेश्वर, अविनाश, लोकेश ने कहा कि बारिश के बाद गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन कॉलोनी व सड़कों पर जलभराव से खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

85 हजार एकड़ में हो रही धान की रोपाई
बता दें कि जिले में इस बार 85 हजार एकड़ में धान की रोपाई का काम चल रहा है। इसमें से करीब दस प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, इस बीच बारिश के आने पर धान उत्पादकों के चेहरे खिल गए हैं। किसान रामेश्वर, महेश, अरविंद्र ने बताया कि धान की फसल के लिए बहुत अधिक मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में रोपाई के समय रिमझिम बरसात से धान उत्पादकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

धान की फसल की सिंचाई के लिए दूसरी फसलों से अधिक मात्रा में पानी की जरूरत पड़ती है। इसलिए इसमें कोई दो राय नहीं कि धान की रोपाई के समय बारिश किसानों के लिए लाभदायक होगी। धान ही नहीं इस समय अन्य फसलों के लिए भी यह बारिश टॉनिक का काम करेगी।

डॉ. बीआर कांबोज, कृषि विशेषज्ञ।
जिले में 52 एमएम बरसात

सबसे अधिक 89 एमएम बारिश बिलासपुर में
यमुनानगर। सोमवार को जिले मेें मेघा जमकर बरसे। जिले में औसत 52 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जगाधरी खंड को छोड़कर सभी खंडों में भारी बरसात हुई है। कृषि विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह आठ बजे तक भारी बरसात हुई। सबसे अधिक 89 एमएम बारिश बिलासपुर और 88 एमएम बारिश छछरौली में दर्ज की गई। इसके अलावा साढौरा में 72 एमएम, रादौर में 37 एमएम और मुस्तफाबाद में 21 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं जगाधरी में नौ एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed