फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain is expected today, and the cold weather will persist

Yamuna Nagar News: आज बारिश के आसार, सताएगी ठंड

Fri, 23 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rain is expected today, and the cold weather will persist
जिला अस्पताल के पार्क में धूप का आनंद लेते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। चार दिन लगातार निकली धूप से जहां कड़ाके की ठंड से राहत रही। वहीं, बुधवार रात को इस सीजन का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान मात्र 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं वीरवार बर्फीली हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। इससे धूप निकलने पर पारा भी चढ़ा, इससे काफी राहत रही। वहीं, मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है।
वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस तक रहा। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात को सर्दी कम रही। दिन में मौसम साफ होने और तेज धूप में ठंड नहीं महसूस हुई, लेकिन हवा के कारण मौसम में ठिठुरन लगातार बनी रही। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और सर्दी में इजाफा होगा। बारिश से तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। शुक्रवार को गिरावट के बाद जिले का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान एक बार फिर कड़ाके की ठंड का एहसास होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बारिश के बाद तीन-चार दिन मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है। इससे मौसम में ठंड के साथ ठिठुरन बनी रहेगी। बारिश न होने से पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। वहीं, रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में वृद्धि नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार से मौसम खुलेगा और तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। दूसरी तरफ वीरवार को मौसम साफ होने से शहर में लोगों की खूब रौनक देखने को मिली। इससे बाजारों में भी लोगों की काफी चहल-पहल रही। कड़ाके की सर्दी से वीरान रहे बाजार मौसम खुलने के बाद गुलजार हो गए हैं।

इस दौरान शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, बगीचों में बच्चों, बुजुर्गाें, महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ने से दुकानदार काफी उत्साहित नजर आए। दुकानकारों का कहना है कि ठंड के कारण काफी समय से बाजारों में मंदी छाई हुई थी, परंतु अब इससे काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed