{"_id":"6d2a60a6f254e6044585446e2a5540ca","slug":"rain-in-yamunanagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं रिमझिम बरसात तो कहीं हल्की ओलावृष्टि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं रिमझिम बरसात तो कहीं हल्की ओलावृष्टि
यमुनानगर/ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी की पहली बारिश व हल्की ओलावृष्टि ने शुक्रवार को मौसम में ठंडक घोल दी। दिन का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले दो दिन तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और ठंड बढ़ने की संभावना है।
शुक्रवार को अलसुबह जिले के कई क्षेत्रों में हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। जबकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ सैकेंड के लिए हल्की ओलावृष्टि भी हुई। दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के बाद मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में काफी गिरावट आ गई।
लगातार तीसरे दिन भी सूरज की बादलों के बीच लुक्का-छिप्पी का खेल जारी रहा। दिनभर सर्द हवाओं के बीच लोगों ने ठंडक महसूस की और देर शाम कंपकंपी भरा मौसम रहा। गांव शहजादपुर के सौरभ, गौरव, विकास, नीरज आदि ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके बाद हल्की सर्द हवाओं के बीच लोगों ने खासी ठंड महसूस की। इसी तरह मॉडल टाउन के रमेश कुमार, गुरजंत सिंह, राजेंद्र ने कहा कि दो दिन तक आसमान में छाए बादलों से सूरज के दर्शन न हो पाने से मौसम में ठंडक घुलने लगी थी। वहीं, शुक्रवार को हुई बारिश व आसपास हल्की ओलावृष्टि से तापमान में काफी गिरावट के बाद कंपकंपी वाला मौसम हो गया। बाहर निकलने पर कुछ देर बाद ही हाथ व पैर ठंडे पड़ने लगे। इस बीच सुबह के समय नौकरीपेशा और शिक्षण संस्थानों को जाने वाले विद्यार्थियों को खासी परेशानी हुई।
गेहूं के लिए फायदेमंद
शुक्रवार को हुई बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो उन क्षेत्रों में बारिश का विशेष रूप से फायदा होगा, जहां सिंचाई के साधन सीमित है। किसान इन दिनों गेहूं की फसल की पहली सिंचाई करने में जुटे हैं। ऐसे में बारिश से ठंड बढ़ने पर फसल के लिए फायदेमंद है। जितनी अधिक ठंड होगी, उतना अधिक फुटाव होगा।