फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain changes the weather; humidity causes discomfort

Yamuna Nagar News: बारिश से बदला मौसम, उमस ने सताया

Sat, 06 Jun 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rain changes the weather; humidity causes discomfort
यमुनानगर में शुक्रवार की सुबह के समय छाए बादल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में वीरवार रात मौसम ने अचानक करवट बदल ली। शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे, जिसके कारण अन्य दिनों की तुलना में गर्मी के तेवर कुछ नरम नजर आए। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई।
मौसम में आए बदलाव का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण लोग दिन के समय घरों से निकलने से बच रहे थे, लेकिन शुक्रवार को मौसम सुहावना रहने से बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। शाम के समय बाजारों में रौनक सामान्य दिनों की तुलना में अधिक दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से और राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed