{"_id":"5d62cd5b8ebc3e014e27e133","slug":"railway-track-yamuna-nagar-news-rtk5138992104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर डेढ़ से दो फीट तक भरा पानी, मेन लाइन से गुजरी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर डेढ़ से दो फीट तक भरा पानी, मेन लाइन से गुजरी गाड़ियां
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर भरा पानी।
- फोटो : YAMUNA NAGAR
रविवार को हुई तेज बारिश से रेल यातायात थम गया। रेलवे स्टेशन पर पानी भरने के कारण कांटे जाम हो गए। जिस कारण दो नंबर लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इस दौरान अंबाला से सहारनपुर जाने वाली सभी ट्रेनें एक नंबर प्लेटफार्म से गुजारी गई। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दोपहर को बारिश थमने के बाद पानी उतरा। जिसके कांटे दुरुस्त किए गए। कांटे ठीक होने के बाद दो नंबर लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो पाई। जिस कारण कालका-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन, गंगानगर से हरिद्वार एक्सप्रेस व अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी सुपर एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर एक पर लिया गया। पानी के कारण सभी ट्रेनें पांच के कॉशन पर निकाली गई।
कांटा बदलने में था जोखिम तो एक नंबर पर ली गाड़ियां, यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर अंबाला से सहारनपुर जाने वाली डाउन लाइन की गाड़ियां प्लेटफार्म नंबर दो पर आती है। लेकिन रविवार को बारिश के कारण रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। दो नंबर लाइन डीप होने के कारण पानी का प्रभाव उस तरफ जाता रहता है। जिस कारण डेढ़ से दो फीट पानी ट्रैक पर भर गया। पटरियां व कांटा बॉक्स डूब गए। ऐसे में कांटा बदलना बेहद मुश्किल व जोखिम भरा होता है। इसलिए सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक गाड़ियां प्लेटफार्म नंबर एक से गुजारी गई।
विज्ञापन
अनॉउंसमेंट के बाद बारिश में दौड़े यात्री : यमुनानगर-जगाधरी रेलवे से सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, हरिद्वार, ऋषिकेश मुज्जफरनगर, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद, दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर दो से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। रविवार को भी यात्री प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान अनॉउंसमेंट हुई कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आ रही है। जिसके बाद यात्री बारिश में अपना सामान लेकर प्लेटफार्म नंबर एक पर दौड़।
प्लेटफार्म है छोटा, बारिश में भीगते हुए पानी में खड़े होकर पकड़ी ट्रेन : यमुनानगर-जगाधरी का प्लेटफार्म नंबर एक मेन लाइन है। जबकि दो व तीन नंबर लूप लाइन है। जिस कारण सभी गाड़ियां प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर ही आती हैं। वहीं प्लेटफार्म नंबर एक काफी छोटा है। जिस पर सात बोगियों की शटल भी पूरी नहीं खड़ी हो पाती। रविवार को पानी भरने के कारण गाड़ियां एक नंबर पर आई। इस दौरान आधी ट्रेन प्लेटफार्म से नीचे रही। जिस कारण यात्रियों को ट्रैक पर जमा पानी में होकर भीगते हुए ट्रेन पकड़नी पड़ी।
दो नंबर लाइन डिप है। जिस कारण वहां पानी ज्यादा भरता है। रविवार को पानी अधिक होने के कारण पटरियां दिखाई नहीं दे रही थी। जिस कारण कुछ गाड़ियां प्लेटफार्म नंबर एक पर ली गई। पानी उतरने के बाद सभी गाड़ियां प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी।
सुशील कुमार जोशी, स्टेशन अधीक्षक