{"_id":"6446f25093a506cbe6024c57","slug":"railway-police-checked-at-the-station-with-sniffer-dogs-yamuna-nagar-news-c-18-1-100878-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खोजी कुत्तों के साथ रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खोजी कुत्तों के साथ रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर की चेकिंग
Tue, 25 Apr 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को खोजी कुत्तों के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के लिए अंबाला से डॉग स्कवॉड सहित कमांडो दस्ता यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। अभियान राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें जीआरपी के अलावा रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी भी शामिल रहे। इस दौरान स्टेशन पर आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग की गई। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के साथ उनके सामान व अन्य लोगों की जांच की गई। थाना प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेलवे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। इस तरह के अभियान यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर लगातार चलाए जा रहे हैं।
प्लेटफार्म के अलावा, पार्सल घर, अनारक्षित टिकट घर, प्रतिक्षालय, आरक्षण केंद्र, पार्किंग, यार्ड में डॉग स्कवॉड व पुलिस कर्मचारियों ने जांच की। प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस तरह के चेकिंग अभियान व पुलिस की मुस्तैदी से लोगों में विश्वास बढ़ता है। जांच अभियान का भी यही उद्देश्य है। जांच के दौरान यात्रियों को यात्रियों को जागरूक किया गया। उन्हें ट्रेनों, स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्ति या चीज दिखने पर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ रेलवे वैंडर्स को भी विभिन्न तरीकों से पुलिस व यात्रियों की सहायता के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक बोधराज, बलजीत सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।