फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   railway

इनाम से ज्यादा है लोगों की जान बचाने की खुशी

Sat, 06 Jun 2015 12:14 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sat, 06 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी रेलवे स्टेशन पर बुधवार रात बड़ा रेल हादसा होने से बचाने वाले दोनों कुलियों को रेलवे अवार्ड देकर सम्मानित करेगा। अंबाला मंडलाधिकारियों की ओर से जगाधरी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरके राणा से दोनों के नाम ले लिए गए हैं। इसके बाद से दोनों कुलियों के घर पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी अनिल ने बताया कि उसके परिवार में मां सुनीता देवी, पत्नी ज्योति व दस माह की बेटी मानसी है। वे गरीब परिवार से हैं और कुली के तौर पर काम कर घर का गुजारा चला रहा हैं। रेलवे की ओर से इनाम दिए जाने की बात से परिवार के लोग काफी खुश हैं लेकिन इनाम से ज्यादा लोगों की जान बचाने की खुशी है।
विज्ञापन


इसी तरह छछरौली के गांव गनौली निवासी कर्मजीत ने बताया कि उसके परिवार में पिता भंगीराम, पत्नी ऊषा व दो बच्चे 14 वर्षीय लड़का अनिकेत व 12 वर्षीय अंकिता हैं। वह 2010 में कुली के तौर पर भर्ती हुआ, तब से जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ही कार्यरत है। इनाम मिलने से काफी खुशी महसूस हो रही है लेकिन ज्यादा खुशी उसे इस बात की है कि उसकी वजह से गाड़ी में सवार हजारों लोगों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी आने के दस मिनट पहले पड़ी थी दोनों की टूटी लाइन पर नजर
बुधवार रात 11 बजे अनिल और कर्मजीत सवारियों को गाड़ी तक छोड़ प्लेटफार्म नंबर-2 से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एसएम ऑफिस के सामने डाउन ट्रैक (2) की टूटी लाइन पर पड़ी। तब छत्तीसगढ़ ट्रेन जगाधरी वर्कशॉप से छूट चुकी थी और उसके जगाधरी आने की एनाउंसमेंट हो रही थी। दोनों ने तुरंत दौड़कर स्टेशन मास्टर को टूटी लाइन के इस बारे में बताया, जिस पर स्टेशन मास्टर सतीश कुमार ने कंट्रोल रूम में संदेश भेजकर गाड़ी का रूट बदलकर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर कर दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया, क्योंकि लाइन का अंबाला की तरफ का टूटा हिस्सा जमीन में धंस गया था। ऐसे में अंबाला की ओर से आ रही छत्तीसगढ़ ट्रेन के टायर नीचे उतरने पर बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

रेलवे की ओर से हादसे को बचाने में मदद करने वालों को सम्मानित किया जाता है। दोनों कुलियों को भी अवार्ड देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रवीण द्विवेदी, सीनियर डीसीएम, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed