फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   railway

बेहतर रेल सुविधाएं देने में राज्य सरकार करेगी मदद

Sat, 06 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sat, 06 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
अंबाला मंडल की सीनियर डीसीएम प्रवीण द्विवेदी ने कहा कि रेलवे और राज्य सरकारें मिलकर रेल लाइन, फाटक और ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट को पूरा करेंगे। इसके लिए रेलवे और अलग-अलग प्रदेशों के चीफ सेक्रेटरी के बीच बातचीत हो गई है। पहले जिन प्रोजेक्टों को पूरा होने में 10-20 वर्ष लगते थे, वे अब एक-दो साल में पूरे हो सकेंगे। सीनियर डीसीएम जगाधरी स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। वे शुक्रवार को रेल उपभोक्ता पखवाड़े के तहत टीम सहित स्टेशन का दौरा करने पहुंची थीं।
विज्ञापन


प्रवीण द्विवेदी ने कहा कि रेलवे की ओर से हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी से बात की गई है। इसमें राज्य सरकारों से कहा गया है कि जहां कहीं रेल लाइन, ब्रिज व फाटक बनाने की जरूरत है, उसका प्रोजेक्ट बनाकर रेलवे को दें।
विज्ञापन


इसी के तहत राज्य सरकार और रेलवे की विशेषज्ञों की समन्वय टीम बनाई जाएगी, जो सभी प्रोजेक्ट को जांच-परख लेने के बाद उसे अमलीजामा पहनाएंगे। इससे पहले पर्यावरण, जमीन अधिग्रहण जैसे अन्य ऑब्जेक्शन के बीच प्रोजेक्ट पूरा होने में कई साल लग जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे और राज्य सरकारें मिलकर काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम बदलने पर प्रोसेस जारी, स्टेशन पर जल्द मिलेंगी ए-क्लास सुविधाएं
द्विवेदी ने बताया कि जगाधरी स्टेशन का नाम बदले के लिए प्रोसेस जारी है। जगाधरी रेलवे स्टेशन को ए क्लास का दर्जा हासिल है, लेकिन यहां सुविधाएं कम हैं। जल्द ही स्टेशन पर ए-क्लास की सुविधाएं मुहैया होंगी। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करना शामिल है। स्टेशन पर विकलांगों के लिए रैंप व यात्रियों के लिए स्वचालित सीढ़ियां होंगी जबकि प्लेटफार्मों पर गाड़ियों के कोच की स्थिति बताने के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे। इसके अलावा सफाई व निकासी के उचित प्रबंध किए जाएंगे।


यात्रियों से जाना क्या रेलवे की सुविधा से संतुष्ट हैं?
द्विवेदी ने बताया कि रेल उपभोक्ता पखवाड़ा के तहत अनोखा प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत यात्रियों से जाना जा रहा है कि वे रेलवे की सुविधा से संतुष्ट हैं या नहीं और उन्हें रेलवे में क्या-क्या सुविधाओं की जरूरत है। 26 मई से शुरू हुआ यह पखवाड़ा नौ जून तक चलेगा। इसमें यात्रियों की हर प्रतिक्रिया को नोट किया जा रहा है, ताकि रेलवे उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया करवा सके। इसी के तहत उन्होंने शुक्रवार को सहारनपुर व जगाधरी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से सफर कर गाड़ियों में और प्लेटफार्म पर भी यात्रियों से बात कर उनकी प्रतिक्रिया ली। एक बजे वे सद्भावना एक्सप्रेस से जगाधरी रेलवे स्टेशन पहुंचीं, जहां स्टेशन का दौरा कर उन्होंने सफाई व सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed