फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railway Approves Storm Water Drain Project Stalled for Six Years

Yamuna Nagar News: छह साल से अटकी स्टॉर्म वाटर ड्रेन परियोजना को रेलवे की मंजूरी

Wed, 13 May 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Railway Approves Storm Water Drain Project Stalled for Six Years
निरीक्षण के दौरान फोन पर डीआरएम से बात करती मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सबसे बड़ी और लंबे समय से अटकी स्टॉर्म वाटर ड्रेन परियोजना अब जल्द पूरी होने की उम्मीद है। करीब छह वर्षों से रेलवे लाइन के कारण रुका यह कार्य अब तेजी से आगे बढ़ेगा। रेलवे ने चांदपुर आरओबी के नीचे गुलाब नगर के पास रेलवे लाइन के नीचे से स्टॉर्म वाटर पाइप डालने की मंजूरी दे दी है।
इससे करीब 11.84 करोड़ रुपये की 4500 मीटर लंबी स्टॉर्म वाटर ड्रेन का शेष कार्य भी पूरा हो सकेगा। मेयर सुमन बहमनी ने सहायक अभियंता सुरेंद्र दहिया, पार्षद संदीप धीमान, पार्षद दीक्षित कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन स्टॉर्म वाटर लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर रेलवे अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया से फोन पर बातचीत कर कार्य में तेजी लाने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

डीआरएम ने आश्वस्त किया कि रेलवे की ओर से जल्द ही लाइन के नीचे पाइप डालने का कार्य शुरू किया जाएगा। मेयर ने बताया कि अब इस स्टॉर्म वाटर ड्रेन से जोगिंद्र नगर की तरफ से आने वाले नाले को भी जोड़ा जाएगा। इसी तकनीकी प्रक्रिया के कारण कार्य में कुछ देरी हुई थी। परियोजना पूरी होने के बाद जगाधरी की तरफ से आने वाले बड़े नाले का गंदा पानी कन्हैया साहिब चौक से डायवर्ट होकर सीधे स्टॉर्म वाटर लाइन के जरिए जम्मू कॉलोनी स्थित डिच ड्रेन तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे प्रोफेसर कॉलोनी, मॉडल टाउन, शक्ति नगर, टैगोर गार्डन, लाजपत नगर, हरि नगर, विजय कॉलोनी, जसवंत कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से राहत मिलेगी। मेयर बहमनी ने बताया कि नगर निगम द्वारा अमृत योजना के तहत यह परियोजना वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य शहर के बरसाती पानी की निकासी को बेहतर बनाना और कॉलोनियों को जलभराव से बचाना है।

नगर निगम की ओर से 95 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। अब केवल रेलवे लाइन के नीचे पाइप डालने का कार्य शेष है, जिसके लिए निगम द्वारा रेलवे को भुगतान भी किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान मेयर ने विश्वकर्मा चौक से महाराणा प्रताप चौक तक करीब दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से चल रहे बाईपास रोड के सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया।
इस परियोजना के तहत फुटपाथ, टाइल वर्क, हरित पट्टी और सड़क किनारों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed