फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raging against the policies of government staff

सरकार की नीतियों के खिलाफ भड़के कमचारी

Tue, 10 Jun 2014 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Tue, 10 Jun 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
Raging against the policies of government staff
सरकार से खफा कर्मचारियों ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कन्हैया चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगें पूरी करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इसके उपरांत राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर कोर्ट रोड से जुलूस की शक्ल में सैकड़ों कर्मचारी लघु सचिवालय पहुंचे। जिधर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी मंदीप सिंह बराड़ को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कन्हैया चौक पर धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित जिला प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने न तो बीती 26 फरवरी को तालमेल कमेटी के साथ हुए समझौते को लागू नहीं किया है और न ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति को स्पष्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पॉलिसी से बिजली निगम, रोडवेज, अध्यापक, हेल्थ व अन्य किसी भी विभाग के कर्मचारी को लाभ नहीं मिला है। अध्यापक संघ के राज्य प्रधान प्रदीप सरीन ने मांग की कि रेशनेलाइजेशन को खत्म किया जाए और अध्यापकों की बीएलओ ड्यूटी समाप्त की जाए।


प्रोजेक्ट आर्गेनाइजर राजपाल सैनी ने कहा कि 21, 22, 23 फरवरी की हड़ताल के समय जो सराकार ने कर्मचारियों से वादे किए थे, उनको शीघ्र पूरा किया जाए। अन्यथा शासन और प्रशासन को आंदोलन के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। धरने-प्रदर्शन को सर्कल सचिव राजेंद्र सिंह, थर्मल सचिव राम भगत, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, फूल कुमार, नरेंद्र धीमान, नरेश राणा, मंदीप शर्मा, पूर्व नेता जयदेव, अमर सिंह, नरेश, नरेंद्र धीमान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed