फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PWD officials remained missing from the meeting

Yamuna Nagar News: पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बैठक से रहे नदारद

Fri, 03 May 2024 05:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
PWD officials remained missing from the meeting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य कल्याण समिति (एसकेएस) की बैठक वीरवार को मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्साधिकारी डाॅ. दिव्या मंगला की अध्यक्षता में हुई। इसमें 14 मार्च को हुई बैठक में रखे गए मुद्दों की समीक्षा हुई। इसके साथ ही नए कामों पर होने वाले खर्च के बारे में विचार विमर्श किया गया।
बैठक में इस बार जिला नागरिक अस्पताल के भवन से गिर रही टाइलों का मुद्दा उठा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोक निर्माण विभाग को पत्र भी लिखा गया है। वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बैठक में बुलाया गया था, लेकिन कोई भी अधिकारी या प्रतिनिधि अस्पताल में नहीं पहुंचा। एसकेएस के सदस्यों ने इसका स्थाई समाधान किए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

डाॅ. दिव्या मंगला ने बताया कि बैठक में नौ प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिसमें लेबर रूम में ही सैंपल कलेक्शन सेंटर बनवाने, फार्मेसी स्टोर के लिए फर्नीचर उपलब्ध करवाने, मेडिसन के लंबित बिलों की अदायगी करने, डाइटिशियन एवं मेडिसिन ओपीडी व पीएमओ कार्यालय के लिए फर्नीचर उपलब्ध करवाने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही जिला अस्पताल में लावारिस पशुओं को पकड़ने के बारे में नगर निगम को पत्र लिखने की बात पर सहमति बनी। पीएमओ ने निर्देश दिए की गर्मी को देखते हुए अस्पताल परिसर के सभी वाटर कूलरों में ठंडा पानी होना चाहिए। बैठक में समाजसेविका इंदू कपूर, डाॅ. रीमा बेरी, डाॅ. शिव कुमार, माधव, गौरव शर्मा, मोहित कुमार, सुरेंद्र सिंह व संदीप कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed