{"_id":"655fb13ee6484e0e910f33ad","slug":"purse-snatched-from-the-hand-of-a-woman-going-on-a-scooter-with-her-daughters-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-9471-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बेटियों के साथ स्कूटी पर जा रही महिला के हाथ से छीना पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बेटियों के साथ स्कूटी पर जा रही महिला के हाथ से छीना पर्स
विज्ञापन
जगाधरी। बेटियों के साथ स्कूटी पर घर जा रही सेक्टर 17 निवासी आरती मग्गो के हाथ से बाइक सवार युवक पर्स झपट लिया। पर्स में 25 हजार रुपये, मोबाइल व तीन डेबिट कार्ड थे। वारदात को अंजाम सेक्टर 17 के एलआईसी ऑफिस के पास दिया गया। पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 17 निवासी आरती मग्गो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी बेटी आंचल के साथ मॉडल टाउन से अपने घर स्कूटी पर आ रही थी। एक्टिवा उसकी बेटी चला रही थी। बीच में उसकी दूसरी बेटी पलक बैठी थी। सबसे पीछे वह बैठी हुई थी। उसके हाथ में पर्स था। पर्स में 25 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल, तीन डेबिट कार्ड व अन्य सामान था। जब वे सेक्टर 17 में एलआईसी ऑफिस रोड पर पहुंचे तो पीछे से बाइक पर एक युवक आया। आरोपी बाइक सवार ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स छीनते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। उन्होंने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद