फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamuna Ghat spruced up after removing three tonnes of garbage

Yamuna Nagar News: तीन टन कचरा हटाकर चमकाया यमुना घाट

Fri, 02 Oct 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Ghat spruced up after removing three tonnes of garbage
सफाई अ​भियान में हिस्सा लेते अधिकारी व कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर निगम की ओर से वीरवार को पश्चिमी यमुना नहर के यमुना घाट पर रिवर फ्रंट सुंदरीकरण व विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई के दौरान करीब तीन टन कचरा निकाला गया, जिसे उचित निस्तारण के लिए भेजा गया।
मेयर सुमन बहमनी व नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के मार्गदर्शन में बाड़ी माजरा पुल से रेलवे पुल तक नहर के किनारे सफाई की। अभियान की शुरुआत मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पवन प्रताप यादव ने की। अभियान के दौरान नगर निगम कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने नहर किनारे जमा पॉलिथीन, कचरा, झाड़ियां, घास और अन्य अवांछित सामग्री को हटाया।
विज्ञापन

घाट पर मौजूद लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि पश्चिमी यमुना नहर शहर की महत्वपूर्ण पहचान है। इसके घाटों को स्वच्छ और सुंदर रखना प्रशासन के साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा ने नहर और यमुना घाट के आसपास कचरा नहीं डालने की अपील की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज धीमान, सफाई निरीक्षक बिट्टू, अजीत कुमार और स्वच्छ भारत मिशन के विशेषज्ञ आकाश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed