फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Public places and offices will be cleaned

Yamuna Nagar News: सार्वजनिक स्थानों व कार्यालयों की होगी सफाई

Sun, 29 Dec 2024 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Public places and offices will be cleaned
यमुनानगर। नगर निगम की ओर से स्वच्छ हरियाणा मिशन के अंतर्गत नए साल में एक 31 जनवरी तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। पूरे माह चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों, खाली प्लाटों और सरकारी कार्यालयों की सफाई कर स्वच्छता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

इस संबंध में निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने शनिवार को सफाई अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता अभियान की तैयारी के संबध में जरूरी निर्देश दिए। वहीं, व्यावसायिक क्षेत्रों में रात को हो रहे कचरा कलेक्शन कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

आयुष सिन्हा ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों और अधिकारियों के साथ जनता के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उनके संबद्ध या अधीनस्थ कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों आदि समेत सभी सरकारी कार्यालयों में सफाई को बढ़ाना भी है। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में रखी अनावश्यक सामग्रियों की मात्रा का आंकलन कर उसकी ई-नीलामी की जाएगी। जो स्क्रैप व अनावश्यक सामान है, उसे डिस्पोज किया जाएगा। प्रशासनिक सचिव नियमित रूप से अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एक जनवरी से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान की पूरी तैयारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों, खाली प्लाटों व सरकारी कार्यालयों में सफाई कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान निगम आयुक्त सिन्हा ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, कचरा निस्तारण, कचरे का समय पर उठान, बेसहारा पशुओं को पकड़ने, व्यावसायिक एरिया की रात को सफाई करने, चारों डेयरी कॉम्प्लेक्स की सफाई व्यवस्था, बंदर पकड़ने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मौके पर उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव, सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed