{"_id":"6a29e02081301257900dd0f4","slug":"public-health-department-disconnects-39-illegal-drinking-water-connections-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157574-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जन स्वास्थ्य विभाग ने काटे 39 अवैध पेयजल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जन स्वास्थ्य विभाग ने काटे 39 अवैध पेयजल कनेक्शन
Thu, 11 Jun 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपमंडल नंबर-2 जगाधरी द्वारा अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गांव कोतरखाना और लंडोरा में विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए 39 अवैध कनेक्शन काट दिए।
विभाग ने इससे पहले पंचायत के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी थी कि पेयजल का उपयोग खेती और खाली प्लॉटों की सिंचाई के लिए न करें। इसके बाद कई लोगों ने स्वयं ही अपने अवैध कनेक्शन बंद कर दिए।
कनिष्ठ अभियंता कमल बक्शी के नेतृत्व में विभागीय टीम और बीआरसी मेनका ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान लोगों को पानी के महत्व बताया। संवाद