फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   PSG beat Youth Icon FC in a football match

फुटबॉल मैच में पीएसजी ने यूथ आइकॉन एफसी को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
PSG beat Youth Icon FC in a football match
रविवार को दशहरा ग्राउंड में सब जूनियर 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए 7-ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट करवाया गया। यह टूर्नामेंट डीजी फुटबॉल क्लब एवं न्यू कैसल फुटबॉल अकादमी की ओर से करवाया गया। टूर्नामेंट शुभारंभ मुख्यातिथि जिला फुटबॉल संघ महासचिव राजेश भारद्वाज एवं रेलवे के राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पेंद्र ढौंडियाल ने किया। यहां मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को फुटबॉल के कुछ रोचक तथ्यों के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मैच पीएससी जी व यूथ आईकॉन एफसी के बीच हुआ। यूथ आइकॉन एफसी के कप्तान तनिष्क चुघ व पीएसजी कैप्टन कार्तिक रहे। दोनों टीम पूरे समय में गोल नहीं कर पाई। जिसके बाद टाई ब्रेकर में पीएसजी ने यह मैच 3-2 से जीत लिया। दूसरा मैच जूनियर मैनचेस्टर सिटी व बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के हुआ। मैनचेस्टर सिटी के कैप्टन अमन सिंह व बार्सिलोना के कैप्टन गर्व दत्ता रहे। मैनचेस्टर सिटी ने यह मैच 2-0 से जीत लिया। मैनचेस्टर सिटी के अमन ने दोनों गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की। टूर्नामेंट समापन पर इनेलो खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी नरेंद्र चुघ मुख्यातिथि रहे। यहां मुख्यातिथि ने सभी टीम के खिलाड़ियों का परिचय लिया। नरेंद्र चुघ ने कहा कि खेल व्यक्ति को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। मुख्यातिथि नरेंद्र चुघ ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। वहींन्यूकासल फुटबॉल एकेडमी के कोच रणविजय वह डीजीएफसी फुटबॉल अकादमी के कोच संतन प्रसाद को सम्मानित किया। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य एवं रेलवे में कार्यरत कोच पंकज चुघ, फुटबॉल खिलाड़ी सुखविंद्र सिंह, फुटबॉल खिलाड़ी संजू मेहता, फुटबॉल खिलाड़ी बिट्टू नागपाल, अनिल कुमार, सुनील कुमार, हरिंद्र सिंह, संजीव शर्मा मार्शल, शंटी, सुनील, मनीष बक्शी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed