फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Provide higher education without any distinction between boys and girls: Birbhan

लड़का-लड़की का भेद किए बिना दें उच्च शिक्षा : बीरभान

Tue, 02 Apr 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Provide higher education without any distinction between boys and girls: Birbhan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। प्रजापति कुम्हार धर्मशाला कपालमोचन में समाज के लोगों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधान बीरभान सिंह ने की। बैठक में धर्मशाला के विकास व आगामी रणनीति को लेकर विचार विमर्श हुआ। प्रधान वीरभान सिंह ने कहा कि समाज के लोग संगठित होकर रहें। अपने बच्चों में लड़का-लड़की का भेद किए बिना उच्च शिक्षा प्रदान करे। बच्चों का भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने के लिए भारत के महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि मानव को हमेशा गरीब व जरूरतमंद की सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। जरूरतमंद की सेवा करना ही प्रभु की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करे। मानव की पहचान हमेशा उसके द्वारा किए कामों से होती है।
विज्ञापन

मानव की ओर से किए सत्कर्म से उसे सदियों तक याद किया जाता है। सत्कर्म कर मानव कल्याण के लिए कार्य करें। बैठक में क्योड़क निवासी जिले सिंह ने 21000 हजार रुपये की राशि धर्मशाला सभा को विकास कार्य के लिए भेंट की। मौके पर माया राम, सुरेश कुमार, रजनीश कुमार, श्याेराम, ईश्वर सिंह, रोशन लाल, कश्मीरी लाल, सोहन लाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed