फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protested at minister's residence and raised slogans, submitted memorandum

Yamuna Nagar News: मंत्री आवास पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Protested at minister's residence and raised slogans, submitted memorandum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नगर निगम व दमकल विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को केबिनेट मंत्री कंवरपाल के निवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी जगाधरी के गुप्ता पैलेस से कर्मचारी रोष मार्च निकालते हुए मंत्री आवास पर पहुंचे। प्रदर्शन को लेकर मंत्री आवास पर कड़ी सुरक्षा प्रबंध किए गए और भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने मंत्री की कॉलोनी का गेट बंद कर कर्मचारियों को अंदर जाने से रोक दिया। जिस पर कर्मचारियों ने वहीं पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। परंतु कर्मचारी मंत्री से मिलकर ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। जिस पर कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया। मंत्री के मौजूद न होने पर प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के बेटे निश्चल चौधरी से मुलाकात की और मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने किया। जबकि प्रतिनिधिमंडल में नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, राज्य उपप्रधान सुभाष गुनसर, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, इकाई प्रधान विक्की पारचा, पपला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार धारीवाल, अग्निश्मन संघ इकाई सचिव रिंकु कुमार, एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे शामिल रहे।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि निगम में कार्यरत पे-रोल सफाई कर्मचारियों के समान काम समान वेतन का करीब छह साल का एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। नेताओं ने कहा कि 29 अक्तूबर 2022 व पांच अप्रैल 2023 के समझौता लागू करवाने, नो वर्क नो के कानून व 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि सफाई का काम घरों से कूड़ा उठाने, ठोस कचरा निस्तारण प्लांट ले जाने का काम व सीवर का काम सरकार ने ठेकेदारों के दे दिया है। ठेकेदार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में फेल है। ठेकेदार कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि 26 साल से सफाई व सीवर कर्मचारियों की नियमित भर्ती नहीं की गई है। सीईटी से 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती होने से दमकल विभाग में 20-20 साल से लगे कच्चे कर्मचारियों का रोजगार खतरे में आ गया है। नेताओं ने चेतावनी दी और कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों का समाधान नहीं किया तो चार फरवरी को रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका संघ से बलदीप तुंबी, गुलजार अहमद, श्याम लाल, कमलेश, राजबाला जगाधरी शाखा प्रधान विक्की पारचा, उपप्रधान श्रीचंद, कैशियर मुकेश, अग्निशमन जगाधरी शाखा प्रधान वीरेंद्र कुमार, शाखा सचिव रिंकू कुमार, कोषाध्यक्ष विक्की वालिया, जिला कोषाध्यक्ष विजेंद्र पाल, अमित कुमार, देशराज, प्रिंस शर्मा, नरेंद्र कुमार, अभिषेक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed