फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Property dealers demonstrated in Municipal Corporation, Yamunanagar

प्रॉपर्टी डीलरों ने किया नगर निगम में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Property dealers demonstrated in Municipal Corporation, Yamunanagar
नगर निगम में पोर्टल बंद करने को लेकर प्रदर्शन करते प्रॉपर्टी डीलर। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एनडीसी पोर्टल को लेकर सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रॉपर्टी डीलरों ने नगर निगम, अधिकारियों व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेतृत्व एसोसिएशन के प्रधान एवं पार्षद विनोद मरवाह ने किया। प्रदर्शन के बाद डीलरों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और एनडीसी पोर्टल बंद करने की मांग की।
पार्षद विनोद मरवाह, उप प्रधान दीपक बतरा, सुशील, प्यारा सिंह, सोनू गुप्ता, गौरव नंदा, सोनू चोपड़ा, सुभाष सैनी ने बताया कि नगर निगम में काफी समय से एनडीसी पोर्टल, असेस्मेंट व नई आईडी फाइल को लेकर शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग निगम कार्यालय के दर्जनों चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका काम नहीं हो रहा है। वहीं इससे प्रॉपर्टी डीलरों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल रद्द किया और पुराने तरीके से रजिस्ट्रियां की जाए, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के कारण लोगों को अपनी जमीन तहसील में अपने ही नाम करवाने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसमें इतने तकनीकी व कानून पेंच हैं, जिन्हें पूरा करने में महीनों का समय लग जाता है। इसके कारण जमीन, मकान, प्लाट इत्यादि खरीद फरोख्त का काम पूरी तरह ठप हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को पुरानी प्रोपर्टी पर नई आईडी लेनी पड़ रही है। आईडी अपलोड नहीं की जा रही है। विनोद ने कहा कि जब तक पोर्टल की खामियां दुरुस्त नहीं होती, तब तक काम नहीं हो पाएगा। जब तक पोर्टल को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक इसकी खामियां दूर की जाए। उन्होंने कहा कि इसके कारण निगम में भ्रष्टाचार बढ़ा है। इसे समाप्त किया जाए।

प्रॉपर्टी डीलरों ने नगर निगम गेट पर जमकर नारेबाजी की और इसके बाद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। यहां विनोद मरवाह ने कहा कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता तो वे वीरवार को फिर एकत्र होंगे और बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। आयुक्त ने डीलरों को दो दिन में अधिकांश आईडी अपलोड करने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजा, प्रवीन उप्पल, जग्गी, दीपक शर्मा, गुरशरण व्लचू, हरबंस बाली, सन्नी, शंटी, धर्मेंद्र भाटिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed