फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Procession with Naga Sadhus

Yamuna Nagar News: नागा साधुओं के साथ निकली शोभायात्रा

Sun, 14 Apr 2024 04:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Apr 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Procession with Naga Sadhus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। धर्मनगरी व्यास स्थली बिलासपुर में वैसाखी का पर्व शनिवार काे श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया। कटासराज गद्दी टाहली वाला मंदिर के सेवकों, श्रद्धालुओं व बाहरी श्रद्धालुओ ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा से पूर्व रात में टाहली वाला मंदिर में मां शेरावाली का विशाल जागरण कराया गया।
बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा महंत गुलशन गिरी की अगुवाई में टाहली वाला मंदिर से शुरू हुई जो शिव चौक, छछरौली मोड, छोटा बस स्टैंड, मुख्य बाजार से होते हुए वापस मंदिर में नागा साधु के शाही स्नान के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा मे गुलशन गिरि महाराज घोड़ा बग्गी पर सवार होकर शोभायात्रा की शान बने हुए थे। नागा साधु बैंड के साथ नाचते, गाते हुए चल रहे थे। उनके पीछे महिला एवं पुरुष भजन गाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

श्री खेड़ा मंदिर व्यास सरोवर कल्याण समिति के प्रधान अनिल कक्कड़, शिवकुमार धमीजा, राकेश बेदी, राजी सिंगला, मा. रवि भूषण, अशोक धीमान, विनोद वर्मा ने शोभायात्रा के साथ चल रहीं संगत के लिए दूध सेवा की। पंजाबी और हिंदू धर्म के लोग इस त्योहार को वैसाखी के रूप मे मनाते हैं। आज ही के दिन से सूर्य पिछली राशि को छोड़ कर मेष राशि में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर में भी वैसाखी का मेला टाहली वाला मंदिर के सहयोग से काफी वर्षों से लगता आ रहा है। पूरे हरियाणा में यह मेला एक अलग पहचान बनाए हुए है। शोभायात्रा का जगह जगह भक्तों ने जलपान व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से प्रधान बृजेश बक्शी, राजेश बिंद्रा ने मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed