{"_id":"679a5afe554b774c970753e8","slug":"procession-taken-out-in-jagadhari-devotees-danced-to-bhajans-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-132275-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जगाधरी में निकाली गई शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जगाधरी में निकाली गई शोभायात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्री लाल की ओर से मंदिर में बावा लाल दयाल महाराज के जन्मोत्सव होगा। साथ ही बसंत पंचमी पर मेला लगेगा। मंदिर कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता के नेतृत्व में इसकी तैयारियां चल रही हैं। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई।
महासचिव नरेंद्र पुरी ने बताया कि पंडित प्रकाश शास्त्री ने सतगुरु बावा लाल की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो झंडा चौक, खेड़ा बाजार, प्रकाश मेटल वाली गली से होकर वापस मंदिर पहुंची। इसमें श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान कीर्तन मंडलियों ने संकीर्तन किया।
साथ ही सतगुरु बाबा लाल दयाल के जीवन, शिक्षाओं व समाज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी व प्रवचनों का लाभ उठाया। वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र मदान प सुरेंद्र विग ने कहा कि बावा लाल दयाल की शिक्षाएं मानवता, सेवा और प्रेम का संदेश देती हैं। इस अवसर पर भंडारा लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कृष्ण लाल विग, पवन कुमार महेंद्रू के सहयोग से शोभायात्रा सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। मौके पर रमेश, सतपाल शर्मा, राजेंद्र आनंद, अमित सचदेवा, सतपाल, श्यामू, राजेंद्र आदि मौजूद थे।