फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Problem due to absence of permanent fire brigade office

Yamuna Nagar News: दमकल का स्थाई दफ्तर नहीं होने से परेशानी

Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Problem due to absence of permanent fire brigade office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। उपमंडल स्तर पर दमकल का स्थाई कार्यालय न होने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मानें तो स्थाई कार्यालय न होने से उन्हें जगह-जगह धक्के खाने पड़ रहे हैं। जब से रादौर में दमकल गाड़ी की व्यवस्था हुई है, तब से गाड़ी खड़ी करने के लिए तीन बार जगह बदल दी गई।
रादौर बस स्टैंड परिसर में करीब छह माह से दमकल गाडी खड़ी है, पर परिवहन विभाग की ओर से किसी और जगह गाड़ी खड़ी करने की व्यवस्था करने की बात कह दी गई है, जिससे फिर कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। दमकल कर्मचारियों ने रादौर विधायक एवं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से शहर में उप दमकल केंद्र का स्थाई कार्यालय बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

रादौर में दमकल विभाग की गाड़ी पर तैनात अमित कुमार, कमल, सुखविंदर जयदेव, रविंद्र, पंकज ने बताया कि उनकी दमकल गाड़ी पर अलग-अलग समय ड्यूटी है, लेकिन दमकल विभाग का स्थाई उपकेंद्र न होने से काफी परेशानी हो रही है। बस स्टैंड पर छह माह से दमकल गाडी खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले परिवहन विभाग के अधिकारीयों ने 20 अप्रैल तक जगह खाली करने के निर्देश दिए हैं। इस समय नई जगह के चयन में भी समय लगेगा, वहीं इस समय गेहूं कटाई के सीजन में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। रादौर में दमकल का उपकेंद्र न होने से कई प्रकार की समस्याएं झेलते हैं। सबसे बड़ी समस्या पानी की है।

उपकेंद्र बनने से यह समस्या दूर होगी। इसके अलावा कार्यालय के अभाव में वह रिकॉर्ड भी सही तरह दुरुस्त नहीं कर पा रहे हैं। उनकी रादौर विधायक एवं कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मांग है कि रादौर में उप दमकल केंद्र का स्थाई कार्यालय बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed