{"_id":"69b480dabe19062fe104272b","slug":"private-school-teacher-accused-of-misconduct-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-152802-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निजी स्कूल की शिक्षिका पर दुर्व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निजी स्कूल की शिक्षिका पर दुर्व्यवहार का आरोप
Sat, 14 Mar 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। बूडिया क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में परीक्षा के दौरान छठी की छात्रा के परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इस मामले में परिजनों ने हंगामा किया तो स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका की परीक्षा में ड्यूटी न लगाने का आश्वासन दिया। मामला छह मार्च का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस को शिकायत शुक्रवार को दी गई है।
बूड़िया थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बूड़िया के सुमेर चंद्र जैन गीता विद्या मंदिर विद्यालय में पढ़ने वाली छठी की छात्रा के परिजनों ने शिकायत दी थी कि उनकी बेटी छह मार्च को परीक्षा देने गई थी। शिकायत में परिजनों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान एक शिक्षिका ने उनकी बेटी की उत्तर पुस्तिका छीन ली। आधा घंटा छात्रा को ऐसे ही बैठाए रखा और जब उसने इस बारे पूछा तो शिक्षिका ने उत्तर पुस्तिका उसके मुंह पर फेंक दी। छात्रा ने यह बात घर बताई तो परिजन विद्यालय पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बात की तो उन्होंने शिक्षिका की दोबारा ड्यूटी न लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनाें ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। सतीश कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर उन्होंने प्राचार्य से बात की। इस पर प्राचार्य ने कहा कि मामला प्रबंधन समिति को भेज दिया है और जल्द ही प्रबंधन समिति इस पर निर्णय लेगी। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने कहा कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है पर मामला संज्ञान में आया है। इस बारे में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संवाद
-- -- -- -- -- --