फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Private educational institutions are looting the public in the name of good education: Sangwan

निजी शिक्षण संस्थाएं अच्छी शिक्षा के नाम पर जनता को लूट रही हैं: सांगवान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Private educational institutions are looting the public in the name of good education: Sangwan
यमुनानगर
विज्ञापन
जन शिक्षा अधिकार मंच ने सरकार के निजी स्कूलों को फीस लेने की अनुमति देने के फैसले की निंदा की। मंच हरियाणा के राज्य संयोजक जरनैल सिंह सांगवान व जिला संयोजक महिपाल सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। अभी लोगों के काम धंधे बंद हैं। ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा निजी शिक्षण संस्थाओं को बिना शिक्षण कार्य के फीस वसूलने की अनुमति देना अभिभावकों के साथ धोखा है व मानसिक परेशानी बढ़ाने का कदम है। सरकार को अपना यह फैसला वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा का निजीकरण कर रही है। निजी शिक्षण संस्थाएं अच्छी शिक्षा के नाम पर जनता को लूट रही हैं। उन्होंने कहा कि जन शिक्षा अधिकार मंच हरियाणा मांग करता है कि सरकार कोमन स्कूल सिस्टम लागू करें व निजी शिक्षण संस्थाओं को अपने नियंत्रण में लेकर एक समान गुणवत्ता युक्त व वैज्ञानिक चिंतन पैदा करने वाली शिक्षा व्यवस्था लागू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed