फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prison minister talking to inmates and asked, how did they check the quality of food

जेल मंत्री ने कैदियों से बात कर पूछा हाल, खाने की गुणवत्ता भी जांची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Prison minister talking to inmates and asked, how did they check the quality of food
Prison minister talking to inmates and asked, how did they check the quality of food - फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर) जगाधरी। जेल मंत्री रणजीत चौटाला शुक्रवार शाम को अचानक जिला जेल पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं जेल में किए गए सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया। शाम करीब चार बजे मंत्री रणजीत चौटाला ने जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक संजीव पातड़ मौजूद नहीं थे। मंत्री के आने की सूचना पर एसपी पातड़ भी जेल पहुंच गए। इस दौरान मंत्री ने जेल के कुक वार्ड का दौरा किया। कैंटीन पहुंचे और सफाई व खानपान की वस्तुओं का जायजा लिया। उन्होंने खाने की गुणवत्ता जांची। जेल मंत्री से बंद कैदियों से बातचीत और पेश आ रही दिक्कतों के बारे में पूछा।
विज्ञापन

इस दौरान कैदियों ने बताया कि जेल में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं, जिससे वे अपना समय ठीक से बिता रहे हैं और मानसिक तौर पर मजबूत हो रहे हैं। मंत्री यहां बंद कुछ कुख्यात कैदियों से भी मिले। मंत्री जेल में करीब एक घंटा तक रुके और पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि जेल में इस समय 822 कैदी हैं। एसपी जेल संजीव ने बताया कि मंत्री अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। कैदियों से यहां की व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। जेल की क्षमता करीब 12 सौ कैदियों की है। इस समय यहां 822 कैदी हैं। वहीं जेल मंत्री अपने मित्र बृजमोहन मोनी के निधन पर उनके आवास भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed