फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Principals should improve the system in PM Shri schools: Sandhawa

पीएमश्री विद्यालयों में व्यवस्था दुरुस्त करें प्राचार्य : संधावा

Sat, 14 Feb 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Principals should improve the system in PM Shri schools: Sandhawa
पीएमश्री विद्यालयों के प्राचार्याें के  साथ बैठक करते उपजिला ​शिक्षा अ​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले के पीएमश्री विद्यालयों की कार्य प्रणाली व प्रशासनिक ढांचा दुरुस्त करने व कमियों को दूर करने को लेकर उपजिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में उपजिला शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने प्राचार्यों को व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए। वहीं, इसमें कोताही न बरती जाए और ऐसा हुआ तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
केएस संधावा ने कहा कि विद्यालय में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं की जाएगी। विद्यालय का रखरखाव, पुस्तकालय, शौचालय, हर्बल गार्डन, विद्यार्थियों के लिए मिड-डे-मील की व्यवस्था, कक्षा कक्ष की व्यवस्था, साइंस लैब व्यवस्थित हो। यदि किसी विद्यालय में इनसे संबंधित किसी प्रकार की खामी पाई जाती है तो कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला परियोजना कार्यालय की तरफ से जो निर्देश विद्यालयों के लिए जारी किए जा रहे हैं, उनकी अनुपालना धरातल स्तर पर सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों को जो अभी तात्कालिक वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बहुत जल्द विभाग द्वारा उसका समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्यों ने विद्यालयों के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांग रखी गई। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सफाई व्यवस्था लचर हो गई है। इस पर उपजिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि यह मांग मुख्यालय भेज के जल्द ही पूरी करवाई जाएगी।

यू-डाइस में विद्यालय द्वारा जो मांग अपडेट की गई है, उन सभी की ग्रांट्स शीघ्र ही सभी विद्यालयों में दी जाएगी। इस दौरान प्राचार्य सर्वोदय गोयल, प्राचार्य कमल किशोर, प्राचार्य सेवा सिंह, प्राचार्य सुरेंद्र कुमार, प्राचार्य इंदिरा, रजनीश सहित अन्य प्राचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed