{"_id":"665bad6853c90affd70f9be4","slug":"prices-of-coolers-increased-due-to-increased-demand-in-scorching-heat-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-119803-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भीषण गर्मी मेंे मांग बढ़ने से कूलर के बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भीषण गर्मी मेंे मांग बढ़ने से कूलर के बढ़े दाम
Sun, 02 Jun 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से जिले में कूलर व एसी की मांग कई गुना बढ़ गई है। कंपनियां स्टॉक में न होने की बात कह कर दुकानदारों को कूलर नहीं दे रही। यदि दे रही हैं तो कूलर की कीमतों में 500 से 1000 रुपये तक की वृद्धि कर भेजे जा रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
गर्मी ज्यादा है इसलिए कूलर खरीदना मजबूरी है। इसलिए ज्यादा कीमत देकर औसतन दर्जे के कूलर भी खरीदने पड़ रहे हैं। यदि इसी तरह से गर्मी पड़ती रही तो आने वाले दिनों में कूलर की डिमांड में और ज्यादा इजाफा हो सकता है। जो दुकानदार हर साल सीजन में औसतन 15 से 20 कूलर बेचता था अब इसकी डिमांड 40 से 50 तक हो गई है।
इस वक्त नौतपा चल रहा है। इससे गर्मी ज्यादा हो रही है। घरों में लगे पंखे बेअसर साबित हो रहे हैं। पंखा चलते ही हवा गर्म आने लगती है। इसलिए लोग गर्मी से बचाव के लिए कूलर खरीदने के लिए बाजार में दुकानों पर पहुंच रहे हैं। परंतु दुकानों विभिन्न कंपनियों के चुनिंदा कूलर ही रखे हुए हैं। ऐसे में ग्राहकों के पास च्वाइस का विकल्प ही नहीं है।
विज्ञापन
लोग कूलर की हवा कम होने की बात कहते हैं तो दुकानदार एक ही जवाब दे रहे हैं अब तो यह भी मिल रहा है। दो-चार दिनों बाद यह भी नहीं मिलने वाले। कंपनियां कूलर की सप्लाई नहीं कर पा रही हैं। इसलिए कूलर कम आ रहे हैं। लोगों में यह भ्रम पैदा हो रहा है कि बाद में कूलर नहीं मिलेगा। इसलिए जो है उसे ही खरीद लें।
बाजार में सबसे सस्ता कूलर छह हजार रुपये से शुरू है। वहीं अच्छी क्वालिटी का कूलर 10 हजार रुपये की रेंज में मिल रहा है। इसके अलावा ब्रांडेड कंपनियों ने भी प्लास्टिक के कूलर बाजार में उतारे हैं जिनकी कीमत 18 हजार रुपये तक है।
एसी की मांग में भी तीन गुना इजाफा
वहीं इस बार एसी की मांग तीन गुना तक बढ़ गई है। दाम भी पांच से सात प्रतिशत तक बढ़े हैं। इसके बाद भी स्थिति यह है कि बुकिंग करने के हफ्ते से 10 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे एसी की डिलीवरी और इंस्टालेशन में लगने वाला समय बढ़ गया है। बीते वर्ष ग्राहकों को आसानी से एसी उपलब्ध हो जाता था, लेकिन इस बार मांग बहुत ज्यादा है। इस बार एसी के दाम में भी इजाफा हुआ है। डेढ़ टन का एसी बीते वर्ष 30 हजार में मिलता था। वह अब 33 हजार पार पहुंच चुका है।
मांग पूरी नहीं कर पा रहे : नरेंद्र कुमार
श्रीराम इलेक्ट्रानिक्स शोरूम बिलासपुर के संचालक नरेंद्र कुमार ने बताया कि कई-कई बार फोन करने के बाद भी कंपनियां कूलर नहीं भेज रहीं। एक ही जवाब मिलता है कि स्टॉक नहीं है। जो कूलर आ रहे हैं उनके रेट बढ़ाकर कंपनियां भेज रही हैं। ऐसे में ग्राहकों को भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। परंतु इसका सीधा असर उनकी दुकानदारी पर पड़ रहा है। ग्राहक कहता है कि दुकानदार जानबूझ कर उन्हें महंगे रेट पर कूलर बेच रहे हैं। कई बार तो ग्राहक बिना सामान खरीदे ही वापस लौट जाता है। वह इस बार लोगों की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं।