{"_id":"699ca317dc395dc84d075417","slug":"preparations-complete-handed-over-to-examination-center-superintendents-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-151843-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तैयारियां पूरीं, परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तैयारियां पूरीं, परीक्षा केंद्र अधीक्षकों के हवाले
Tue, 24 Feb 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
मॉडल कॉलोनी विद्यालय में बने केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार दसवीं व 12वीं की परीक्षा जिले के 57 केंद्रों पर करवाई जा रही है। उपजिला शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने सोमवार को जिले के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। सभी प्रबंध पूरे कर केंद्र अधीक्षकों को सुपुर्द कर दिए हैं।
परीक्षा को लेकर डिप्टी डीईओ ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी को उनकी जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बंदोबस्त पुन: सुनिश्चित कर लिए जाएं। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
यहां उन्होंने बिजली, पानी, रोशनी, शौचालय, सफाई इत्यादि व्यवस्था की प्राचार्यों से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गली में खुलने वाली खिड़कियों बंद करवाई। उन्होंने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर मूल सुविधाओं का प्रबंध पूरा कर लिया गया। इस दौरान कई विद्यालयों में अतिरिक्त रोशनी के लिए लाइट लगाई हैं। कुछ केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा में निशक्त विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और परीक्षा संबंधी टिप्स दिए। बता दें कि जिले के इन 57 केंद्रों पर दसवीं व 12वीं के कुल 33,253 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जगाधरी, व्यासपुर और रादौर सेक्टर बनाए हैं।
व्यासपुर में खंड के साथ साढौरा, प्रतापनगर व छछरौली खंड शामिल किया गया है और कुल 26 केंद्र बनाए हैं। वहीं, जगाधरी में सरस्वतीनगर खंड शामिल है और इसमें कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, रादौर में सबसे कम सात केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर इस बार दसवीं के 17,839 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं, 12वीं में 15,414 विद्यार्थी परीक्षा के लिए अपीयर हैं।
डिप्टी डीईओ ने विद्यार्थियों से अपील की है कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन इसे तनाव का कारण न बनाएं। नियमित रूप से पढ़ाई और पुनरावृत्ति करें। उन्होंने शिक्षकों को ड्यूटी पूर्ण ईमानदारी व निष्पक्षता से निभाएं, समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा नियमों का सख्ती से पालन करवाएं। अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें।
केंद्रों के 100 मीटर दायरे में धारा 163 लागू
डीसी प्रीति ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल रहित संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 25 फरवरी से पहली अप्रैल तक सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में चार या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानों के संचालन पर भी रोक रहेगी। किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्रों के निकट अग्नि अस्त्र, तलवार (सिख समुदाय की कृपाण को छोड़कर), बरछा, भाला, लाठी, चाकू या अन्य हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस व सरकारी कर्मचारी इन आदेशों से मुक्त रहेंगे।