{"_id":"62bb66e9bd1d2a4eee6da2ef","slug":"preparation-of-three-new-trades-in-iti-yamuna-nagar-news-knl1128867111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में तीन नए ट्रेड की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में तीन नए ट्रेड की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में तीन नई ट्रेड की तैयारी, कर सकेंगे मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स
फोटो- 13, 14
- मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, बॉयलर अटेंडेंट और कॉस्मेटोलॉजी शुरू करने की योजना
-आईटीआई ने तीनों कोर्स के लिए मुख्यालय को भेजी डिमांड, अनुमति का इंतजार
- इस सत्र से ट्रेड शुरू करने की है योजना, एक वर्षीय कोर्स से रोजगार पाने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मेकअप आर्टिस्ट बनने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह अच्छी खबर है। अब मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स बिना निजी संस्थान व कॉलेज में दाखिला लिए भी किया जा सकेगा। चूंकि जल्द ही कॉस्मेटोलॉजी कोर्स (सौंदर्य प्रसाधन) आईटीआई में करवाने की योजना है। यह कोर्स शुरू करने के लिए आईटीआई यमुनानगर की ओर से मुख्यालय को मांग भेजी गई है। इसके अलावा दो और नए कोर्स शुरू करने को लेकर आईटीआई की ओर से मांग की गई है।
आशा है कि सत्र से पहले मुख्यालय की ओर से इसकी अनुमति मिल जाएगी। यदि ऐसा होता है तो विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी। कॉस्मेटोलॉजी (सौंदर्य प्रसाधन) के अलावा मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल और बॉयलर अटेंडेंट (बॉयलर परिचालक) की मांग की गई है। यह तीनों कोर्स एक-एक साल होंगे। शुरुआत में आईटीआई की ओर से प्रत्येक ट्रेड के लिए 20-20 सीट की डिमांड की गई है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक की भारी मांग
मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल का बाजार अपेक्षा से अधिक बढ़ रहा है। जिसके चलते इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की भारी मांग है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिवर्ष करीब आठ से दस लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल मैकेनिक की जरूरत होगी। इसके अलावा यमुनानगर जगाधरी पुरानी औद्योगिक नगरी है। जहां पर बर्तन और प्लाईवुड की छोटी बड़ी सैकड़ों इकाइयां हैं। लगभग सभी इकाइयों में विभिन्न कार्यों के लिए बॉयलर का प्रयोग किया जाता है। बॉयलर बंद होने से इकाइयों को प्रति घंटा लाखों रुपये तक का नुकसान होता है। वहीं प्रदेश में बॉयलर चलाने व इसकी प्रक्रिया जानने समझने वालों की संख्या कम है। जिस कारण इनकी अच्छी मांग है। जिले में फैक्टरी संचालकों को दूसरे राज्यों से बॉयलर अटेंडेंट मंगवाने पड़ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आईटीआई में यह कोर्स भी शुरू करने योजना है। इन दिनों कोर्स के लिए आईटीआई की ओर से मुख्यालय को डिमांड भेज दी गई है।
विज्ञापन
कॉस्मेटोलॉजिस्ट में रोजगार के विकल्प
कॉस्मेटोलॉजी ऐसा कोर्स है, जिसे करने के बाद विद्यार्थी विभिन्न नामी कंपनी व फर्म में नौकरी कर सकता है। बल्कि एक साल का यह कोर्स करने के बाद विद्यार्थी स्वयं का रोजगार भी शुरू कर सकते हैं। इस क्षेत्र में उन्नति व रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कॉस्मेटोलॉजिस्ट की बाजार में भारी मांग है। किसी प्रकार का समारोह हो तो प्राय: इनकी आवश्यकता पड़ती है। कॉस्मेटोलॉजी सौंदर्य उपचार का अध्ययन और अनुप्रयोग है। विशेषताओं में हेयर स्टाइलिंग, त्वचा देखभाल, सौंदर्य प्रसाधन, मैनीक्योर, पेडीक्योर, गैर-स्थायी बाल हटाने, वैक्सिंग और शुगरिंग और स्थायी बाल हटाना, रूप सज्जा सहित अन्य प्रक्रियाएं शामिल हैं।
आईटीआई में मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, बॉयलर अटेंडेंट और कॉस्मेटोलॉजी तीन नए शुरू करने की योजना है। इन कोर्स के लिए मुख्यालय को संस्थान की ओर से डिमांड की गई है। उम्मीद है जल्द ही इसकी अनुमति मिल जाएगी।
-मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी।