फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Preparation of the incoming session prepared through video conferencing

विडियो कांफ्रेंसिंग से खाका किया तैयार 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Preparation of the incoming session prepared through video conferencing
विडियो कॉन्फ्रेसिंग में भाग लेती छात्रा। - फोटो : AMAR UJALA
जगाधरी।
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्ज कॉलेज में विडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए आई-क्वैक मीटिंग की गई। जिसमें आगामी शैक्षणिक सत्र की योजना पर विचार किया गया। विडियो कॉफ्रेंसिंग में कंप्यूटर साइंस विभाग अध्यक्षा डॉ. रचना सोनी, अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्षा डॉ. मीनू जैन, अंग्रेजी विभाग अध्यक्षा डॉ. विनित, वाणिज्य विभाग अध्यक्षा डॉ. सुरेंद्र कौर, गणित विभाग की एसोसिएट प्रो. संगीता गोयल ने भाग लिया। अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आभा खेतपाल ने की।  डॉ. खेतपाल ने बताया कि विडियो कांफ्रेंसिंग के लिए माइक्रोसॉफ्ट टीम एप डॉउनलोड किया गया। जिसके जरिए सभी को जोड़ा गया। लॉकडाउन के चलते कॉलेज टीचर्स द्वारा स्टूडेंट्स को ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उसकी समीक्षा की गई। वहीं निर्णय लिया गया कि प्राथमिकता के तौर पर छात्राओं की समस्याओं को निदान किया जाए।  बॉक्स कोविड-19 के प्रति किया जागरूक: डॉ. खेतरपाल ने बताया कि आई क्वैक कमेटी द्वारा कॉलेज के स्टाफ, छात्राओं  को कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष ऑनलाइन अभियान चलाया गया। जिसके तहत सभी से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी भरवाई गई। प्रश्नोत्तरी तैयार करने में डॉ. मीनू जैन, डॉ. सीमा सेठी, डॉ. रचना, डॉ. अनीता मोदगिल व डॉ. विश्वप्रभा ने सहयोग किया। प्रश्नोत्तरी में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की पूर्ण रूप से पालना की गई। जिसमें कोविड-19 से संबंधित प्रश्न पूछे। इस प्रक्रिया में कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यो, छात्राओं व पासऑउट छात्राओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed