{"_id":"678bf9fb93fceebb9a03f0fc","slug":"pre-board-exams-from-tomorrow-datesheet-not-released-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-131717-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्री-बोर्ड परीक्षा कल से, जारी नहीं हुई डेटशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्री-बोर्ड परीक्षा कल से, जारी नहीं हुई डेटशीट
Sun, 19 Jan 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
अभय सिंह
जगाधरी। सरकारी स्कूलों में 10वीं व 12वीं की वार्षिक से पहले प्री-बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। इसके लिए निदेशालय की ओर से पत्र जारी किया है। प्री-बोर्ड परीक्षा 20 से 27 जनवरी तक करवाने के निदेशालय ने आदेश दिए हैं। बोर्ड ने परीक्षा का शेड्यूल तो जारी कर दिया है, लेकिन डेटशीट नहीं जारी की है।
परीक्षा करवाने को लेकर विभाग ने सभी जिलों के मुखियाओं के नाम पत्र जारी किया है। वहीं परीक्षा के लिए निदेशालय की ओर से प्रश्नपत्र व अन्य सामग्री के लिए राशि भी जारी की है। इस पर जिला विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डेटशीट न होने के कारण विद्यार्थियों व अभिभावकों तनाव है। प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए स्कूल में ही केंद्र बनाए जाएंगे।
जिले भर से 10वीं व 12वीं के कुल 13590 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विभाग की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बोर्ड की ओर से प्री-बोर्ड परीक्षा करवाने को लेकर शेड्यूल जारी किया है। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र स्कूल स्तर पर छपवाने होंगे। निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूल प्राचार्यों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र के लिए निदेशालय की ओर से राशि भी जारी की है। निदेशालय की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी के प्रश्नपत्र के लिए पांच रुपये जारी किए हैं। इस दौरान जिले को प्रश्नपत्र छपवाने के लिए कुल 339750 रुपये जारी किए हैं। 10वीं में विद्यार्थियों की कुल संख्या 7389 और 12वीं में कुल 6201 विद्यार्थी हैं। निदेशालय की ओर से प्रश्नपत्र के लिए राशि एमआईएस पोर्टल पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार जारी किए हैं।
प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट निदेशालय की ओर से की जानी है। अभी तक यह जारी नहीं की गई है। जिला विभाग की ओर से परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यदि जिला विभाग अपनी तरफ से डेटशीट जारी करता है तो पेपर लीक होने के ज्यादा संभावना है।
वहीं, यह डेटशीट दूसरे जिले से मेल नहीं बैठती तो भी पेपर लीक हो जाएगा। चूंकि प्रश्नपत्र निदेशालय की ओर से सेट किए गए हैं। इसकी साॅफ्ट कापी डीईओ कार्यालय को दी जाएगी और प्रश्नपत्र की प्रिंटिंग स्कूल स्तर पर करवाई जाएगी। सभी जिलों के लिए एक ही प्रश्नपत्र है, ऐसे में डेटशीट एक न होने से पेपर लीक हो जाएगा। संवाद
निदेशालय की ओर से 10वीं व 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाने के निर्देश मिले हैं। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र स्कूल स्तर पर ही प्रिंट करवाए जाएंगे। परीक्षा की अभी डेटशीट नहीं है। इसके लिए निदेशालय से संपर्क किया गया है। डेटशीट आने पर सभी स्कूलों को शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। - धर्मेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।