{"_id":"66f1f322e047a3abec000ff4","slug":"prasad-was-offered-at-goga-madi-and-wishes-were-made-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-125801-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गोगा माड़ी पर प्रसाद चढ़ा मांगीं मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गोगा माड़ी पर प्रसाद चढ़ा मांगीं मन्नतें
Tue, 24 Sep 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गोगा माड़ी मेले में सातवें दिन सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर गोगा माड़ी पर प्रसाद चढ़ाया और मन्नतें मांगीं।
मेले में दुकानें लगाने वाले दुकानदारों ने बताया कि मेले के सातवें दिन अच्छी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे अच्छी बिक्री हुई। मेले में झूले गोगा माड़ी के पास न लगने से भी काफी फर्क पड़ा है। इस कारण लोग आधे मेले से ही वापस जा रहे हैं। पहले झूले गोगा माड़ी के पास लगने से काफी संख्या में भीड़ लगी रहती थी। इससे उनकी अच्छी कमाई हो जाती थी। झूले गोगा माड़ी परिसर से दूर लगने से उनकी बिक्री पर काफी फर्क पड़ा है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेले में थाना रादौर प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बताया कि मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम हैं। मेले में प्रसाद बांटने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान मेले में आए कलाकारों ने गोगा जी की महिमा का गुणगान किया। मेले में लोगों के लिए आधुनिक झूले लगाए गए हैं। बच्चों के लिए झूलों का विशेष प्रबंध किया गया है।