फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   pradarsan

जेल भरो आंदोलन के लिए प्रशासन ने मंगाई सिर्फ दो बसें, गिरफ्तारी देने पहुंचे डेढ़ हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
pradarsan
pradarsan - फोटो : Yamuna Nagar
एक तरफ शहर में सीएम पहुंचे और दूसरी तरफ बहाली की मांग को लेकर पीटीआई जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां देने पहुंचे। सीएम का आना संयोग मात्र था, लेकिन इससे आंदोलन को बल मिल गया। आंदोलन को समर्थन देने तमाम शिक्षक, किसान, कर्मचारी, सामाजिक संगठन के सदस्य पहुंच गए। पीटीआई महिलाओं, छोटे बच्चों व परिवार को लेकर गिरफ्तारियां देने पहुंचे। डेढ़ हजार लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन के पास कोई बंदोबस्त नहीं थी। पीटीआई की गिरफ्तारी के लिए रोडवेज की केवल दो ही मौके पर थी। वहीं पुलिस बल भी प्राप्त नहीं था। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। लघु सचिवालय में पीटीआई सहित तमाम संगठनों के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। पीटीआई की बहाली की मांग को अनशन के दौरान शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की ओर से 14 अगस्त को जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया गया था। लेकिन प्रशासन की ओर से आंदोलन को लेकर कोई इंतजाम नहीं था। हालात यह थी कि गिरफ्तारी के लिए केवल दो ही बसें थीं। ऐसे में आंदोलनकारियों को सचिवालय प्रांगण से गिरफ्तार कर गेट पर ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पीटीआई की बहाली की मांग को लेकर चल रहा अनशन शुक्रवार को 61वें दिन में प्रवेश कर गया। संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति संयोजक रामस्वरूप शर्मा ने अनशन की अध्यक्षता की। जिसमें अध्यापक मोती राम, सूंदर लाल, करनैल सिंह व कृष्ण कुमार अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन के दौरान किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन ने धरना स्थल पर पहुंचकर अनशन को पूर्ण समर्थन दिया। वहीं शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति की राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार अनुसार सभी जिलों में 23 तारीख को रखी गई पीटीआई की लिखित परीक्षा को रद्द करवाने व पीटीआई अध्यापकों की बहाली के लिए जेल भरो आंदोलन में भाग लिया। इस जेल भरो आंदोलन के समर्थन में सीटू, सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, किसान यूनियन, आगाज संगठन, हरियाणा राज्य अध्यापक संघ सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। विभिन्न संगठनों के करीब 1800 कर्मचारियों व सदस्यों ने अपने परिवार सहित गिरफ्तारियां दी। इस दौरान शरीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, सीटू नेता विनोद त्यागी, गोविंद सिंह भाटिया, प्रदीप सरीन, यशपाल डाढा, राम नरेश, गुलशन भारद्वाज अग्निशमन विभाग, खेम लाल, गुलाब सिंह राणा, जितेंद्र कांबोज अतिथि अध्यापक संघ, अभिवक्ता बृजेश प्रताप, हुकम सिंह, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान राकेश धनकड़, जिला सचिव जगपाल, प्रीतम सिंह, महिपाल सोढे, प्रवेश परोचा, राजपाल सांगवान सर्व कर्मचारी संघ, जोत सिंह, राज्य प्रधान आरपीएसएस, जगजीत सिंह, जिला प्रधान कुलवंत सिंह, संजीव वालिया स्वभिमान संगठन, सिंह आगाज संगठन के अधिवक्ता बलवीर सिंह, मीनाक्षी, विजय कुमार, परमजीत कौर, गुरचरण सिंह, मदन लाल, सरबती जिला प्रधान एमडीएम वर्कर, राहुल कांबोज, रोशन कांबोज, सुनीता रानी, उषा रानी, परमजीत कौर, शरीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed