{"_id":"5dbc9fa68ebc3e93da78a1fa","slug":"pradarsan-yamuna-nagar-news-knl10279172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो होल्डर को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो होल्डर को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गांव गुमथला में डिपो होल्डर को हटाये जाने की मांग करते ग्रामीण।
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गुमथला में डिपो होल्डर द्वारा ग्रामीणों को समय पर राशन न दिए जाने और राशन की सप्लाई में धांधली किए जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है।
शुक्रवार को गांव के रविदास मंदिर में सैकड़ों ग्रामीणों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी ने डिपो होल्डर की कार्यप्रणाली को लेकर रोष प्रकट किया और प्रशासन से उसे बदलने की मांग की। ग्रामीणों ने गांव के ही किसी ओर व्यक्ति को डिपो दिये जाने की मांग की। वहीं गांव गुमथला की पंचायत ने डिपो होल्डर को बदलने की मांग को लेेकर प्रस्ताव भी पास किया। जिसे बीडीपीओ रादौर के माध्यम से डीएफएसओ को कार्यवाही के लिये भेजा गया है।
ग्रामीण देवीचंद, दर्शनीदेवी, अमीलाल नंबरदार, मामचंद,सौरणलाल, सुरेश कु मार, बलिन्द्रकुमार पंच, हरीसिंह, सोमीदेवी पंच, स्वर्ण कुमार पंच, सुदेश कुमार, अजमेरसिंह, रेखारानी, कृष्णा, अजमेरों, प्रेमवती, ममता आदि ने बताया कि गांव में इन्द्रसेन के डिपो से उन्हें विभाग द्वारा राशन सप्लाई करवाया जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन्द्रसेन लगभग 80 वर्ष के हो चुके है। जो कार्य करने में असमर्थ है। उनकी जगह उनके परिवार के लोग डिपो चला रहे है। जहां से गरीब लोगों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन भी कम मिल रहा है। वहीं डिपो होल्डर का परिवार कथित तौर पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करता है। जिससे सभी ग्रामीण तंग आ चुके है। उनकी मांग है कि उम्र दराज हो चुके डिपो होल्डर का लाइसेंस रद्द करके किसी ओर को डिपो अलॉट किया जाए। जिससे ग्रामीणों को समय पर व सही मात्रा में राशन मिल सके।
मामला जानकारी में नहीं : डीएफएसओ
डीएफएसओ सुनील शर्मा ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि ग्रामीणों को राशन समय पर नहीं मिल रहा है और राशन कम मिल रहा है, तो यह गंभीर मामला है। मामले की जांच करवाई जाएगी। जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ जाएंगे अधिकारी से मिलने : सरपंच
सरपंच कृष्ण मेहता ने बताया कि यदि जल्द प्रशासन ने डिपो होल्डर को नहीं बदला तो गांव के लोग मामले को लेकर खाद्य पूर्ति विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलने चंडीगढ़ जाएंगे और उन्हें मामले से अवगत करवाएंगे।