फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Prabhjot and Sania won gold medals

Yamuna Nagar News: प्रभजोत और सानिया ने जीते स्वर्ण पदक

Fri, 28 Aug 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Prabhjot and Sania won gold medals
डीएवी स्कूल में खिलाडि़यों को सम्मानित करते शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। डीएवी नेशनल गेम्स के तहत डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन में 23 और 24 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के दो खिलाड़ियों ने हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया।
कक्षा नौवीं के छात्र प्रभजोत ने अंडर-17 बालक वर्ग की हाई जंप स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं की छात्रा सानिया ने अंडर-19 बालिका वर्ग की हाई जंप में स्वर्ण पदक जीता। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य रमन शर्मा ने प्रभजोत और सानिया का स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के साथ कोच गौरव धीमान को भी बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। विद्यालय के विद्यार्थी खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed