{"_id":"7ab75d9cbe405c6f43140aed44e7b381","slug":"power-sub-station-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन घंटे ब्रेक डाउन रहा मुखर्जी पार्क फीडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन घंटे ब्रेक डाउन रहा मुखर्जी पार्क फीडर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी खराबी की वजह से सोमवार को मुखर्जी पार्क फीडर साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा जबकि द्वारकापुरी फीडर एक घंटा 25 मिनट बंद रहने का समाचार है। बिजली गुल होने की वजह से ज्यादा दिक्कतें फैक्ट्री मालिकों को उठानी पड़ीं। वहीं दोपहर के समय घरों में पेयजल की सप्लाई न होने की वजह से गृहिणियों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विद्युत निगम से मिली जानकारी के अनुसार मुखर्जी पार्क फीडर 10 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर दो बजकर 20 मिनट तक ब्रेक डाउन रहा। द्वारकापुरी फीडर सुबह 8 से 9 तथा 11 बजकर 50 मिनट से लेकर 12 बजकर 15 मिनट तक बंद रहने का समाचार है। मुखर्जी पार्क, केसर नगर, मधुबन कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी हनुमान गेट, गंगानगर कॉलोनी, पुरानी अनाज मंडी, प्रकाश चौक सहित शहर के दर्जन भर कॉलोनियों में बिजली गुल रही।
द जगाधरी मैटल मैन्युफैक्चर्स एंड सप्लायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा ने कहा कि शहर में बिजली की व्यवस्था चौपट हो गई है। तकनीकी खराबी की वजह से आए दिन कोई न कोई फीडर बंद पड़ा रहता है। बर्तन फैक्ट्री मालिक अजय कुमार, योगेश शर्मा तथा प्रमोद कुमार के मुताबिक बिजली गुल होने की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
तकनीकी खराबी की वजह से सोमवार को मुखर्जी पार्क व द्वारकापुरी फीडर ब्रेक डाउन हो गए। बिजली गुल होने की वजह से शहर के उद्योगपतियों तथा गृहिणियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अनिल कुमार , जेई, उत्तर हरियाणा विद्युत निगम, जगाधरी।