फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   power-rain

त्यागी गार्डन में गिरी बिजली, सहमे लोग

Mon, 22 Jun 2015 12:23 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Mon, 22 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
त्यागी गार्डन क्षेत्र में रविवार सुबह पौने सात बजे बिजली गिरी। इस दौरान जोरदार धमका हुआ। बिजली गिरने से लोगों के घरों में लगे बिजली उपकरण सड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आ गए। गनीमत रही कि लोग बिजली गिरने के दौरान बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा बच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बिजली निगम के जेई महेंद्र रोहिला मौके पर पहुंचे और जल्द बिजली सुचारु करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


त्यागी गार्डन के देसराज ने बताया कि रविवार करीब सुबह 6:45 बजे वह घर के बरामदे में बैठकर किताब पढ़ रहा था। इसी दौरान जोरदार धमका हुआ। करीब दस मिनट तक उसके कान सुन पड़ गए और आंखाें के सामने अंधेरा छाया रहा। इस दौरान उनकी पत्नी बाला देवी रसोई में खाना बना रही थीं। बेटा शुभम (21) कमरे में सो रहा था। घर में लगा बिजली का मीटर बिजली गिरने से टूटकर दूर जा गिरी। मोटर, फ्रिज व पूरे घर की वायरिंग समेत अन्य बिजली उपकरण सड़ गए।
विज्ञापन


बिजली गिरने से कॉलोनी के प्रभु सिंह के घर की पानी की मोटर, टीवी, सुनील के घर में टीवी, मनोज के घर में टीवी, गुरमुख के घर में टीवी, फेन व इनवर्टर, बनारसी दास के घर में इनवर्टर व दो टीवी, रमेश चंद के घर में पंखा व कूलर, मदन पाल के घर में दो पंखे, जगदीश के घर में दो पंखे, टीवी व इनवर्टर, अनिल के घर में पानी की मोटर, दो पंखे, राजकुमार के घर में दो टीवी व पानी की मोटर, बंसी लाल के घर में इनवर्टर,  राकेश कुमार के घर में पानी की मोटर, टीवी, सुरेश के घर इनवर्टर व सेवाराम के घर में दो पंखे व इनवर्टर खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के लोगाें ने बिजली गिरने की सूचना बिजली निगम को दी। मौके पर पहुंचे बिजली निगम के जेई महेंद्र राहिला ने लोगों को जल्द बिजली सुचारु करने का आश्वासन दिया।

छह घंटे रही बत्ती गुल
बिजली गिरने के बाद त्यागी गार्डन सहित आसपास के क्षेत्र के सैकड़ाें घरों में सुबह पौने सात बजे से बिजली बंद पड़ गई। बिजली निगम की टीमों ने करीब दोपहर एक बजे बिजली सप्लाई को सुचारु किया। करीब छह घंटे बत्ती गुल रहने से घरों में उमस के साथ लोगाें को पेयजल की दिक्कत का सामना करना पड़ा। निवासी रजनी, दुलारी, आशा, रानी ने कहा कि बारिश के बाद से घरों में उमस बढ़ गई है और बिना बिजली के पंखे-कूलर न चल पाने से उनके पसीने छूटे।


सिलेंडर फटने जैसी आवाज
कॉलोनी के रमेश चंद ने बताया जिस समय बिजली गिरी उस समय ऐसा लगा कि किसी घर में गैस सिलेंडर फटा हो। जोरदार धमाका होने से लोग सहम गए।

हादसे के बारे में लोगों से जानकारी लेने के बाद बिजली आपूर्ति को सुचारु करने के लिए टीमें बनाई गईं। दोपहर तक बिजली सप्लाई को सुचारु कर दिया गया था।  
महेंद्र रोहिला, जेई, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed