{"_id":"65ce956e4544715013097166","slug":"pollution-level-increases-again-in-the-city-aqi-crosses-250-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-114118-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शहर में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर, एक्यूआई 250 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शहर में फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर, एक्यूआई 250 पार
Fri, 16 Feb 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। बढ़ते प्रदूषण से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। दो दिन पहले एक्यूआई 288 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया था। वहीं प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है।
जानकारी के अनुसार शहर में कहीं कचरे में आग लगाई जा रही है तो कहीं अन्य सामान जलाया जा रहा है। अब जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है तो फिर से एक्यूआई बढ़ने लगा है। कई दिनों से शहर का एक्यूआई खराब श्रेणी में है। वीरवार को एक्यूआई 250 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। जबकि 13 फरवरी को यह 288, 14 फरवरी को 253 माइक्रोग्राम था। इसके अलावा माइनिंग जोन से आने वाले रेत से भरे ट्रक शहर के बीचोबीच होकर निकलते हैं। ट्रक व डंपरों में भरा हुआ रेत सड़कों किनारे बिखरता चला जाता है। जब कोई वाहन तेज गति से निकलता है तो रेत के करण भी धूल के साथ हवा में मिल जाते हैं।
-- -- -
प्रदूषण फैलाने वालों पर करते हैं कार्रवाई
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विरेंद्र पुनिया का कहना है जो लोग प्रदूषण फैलाते हैं उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। ऐसी जगहों पर औचक निरीक्षण भी करते हैं।
विज्ञापन
शहर के एक्यूआई पर एक नजर:
तारीख एक्यूआई
10 फरवरी 290
11 फरवरी 172
12 फरवरी 230
13 फरवरी 288
14 फरवरी 253
15 फरवरी 250