फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   police take semple of bone

पुलिस ने लिए रामचंद्र की अस्थियों के सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
police take semple of bone
पंचायत में कथित तौर पर अपमानित होने के कारण आत्महत्या करने वाले रामचंद्र के मामले में पुलिस बुधवार को श्मशान घाट पहुंची। यहां पुलिस ने रामचंद्र की अस्थियों के नमूने एकत्र लिए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। रामचंद्र की मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया था। आत्महत्या का केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अस्थियों के सैंपल लिए हैं। प्रकरण के खुलासे के लिए पुलिस 25 मई को हुई पंचायत में शामिल लोगों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

बरौली माजरा निवासी पूर्व सरपंच पति की आत्महत्या के मामले में पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चूंकि रामचंद्र के आत्महत्या के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी नहीं थी। न ही रामचंद्र के शव का पोस्टमार्टम हो पाया। केस जांच के लिए पुलिस को मौत के पुख्ता कारणों का पता करना है। ऐसे में पुलिस बुधवार को श्मशान घाट पहुंची। यहां सीन ऑफ क्राइम टीम ने अस्थियों के नमूने एकत्र किए। इन्हें जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी की जा रही है। नमूने एकत्र होने के बाद परिजनों ने अन्य अस्थियां एकत्र की। परिवार का कहना है कि उन्हें लोगों से पता चला कि था कि रामचंद्र की मौत हो गई है, लेकिन किसी कारण हुई है इसका पता नहीं चल पाया था। ऐसे में उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संस्कार से लौटने पर उन्हें कमरे में नोट मिला, जिसके बाद उन्हें रामचंद्र के आत्महत्या करने का पता चला। मामले में पुलिस पंचायत में शामिल लोगों की पहचान कर रही है, ताकि उनसे पूछताछ कर आरोपों की जांच की जा सके।
विज्ञापन

यह है मामला
गांव बरौली माजरा निवासी शिक्षा देवी ने छछरौली पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि वह गांव की पूर्व सरपंच हैं और अनुसूचित जाति से संबंध रखती हैं। पति रामचंद्र ने सुसाइड करने से पहले उसे बताया था कि 25 मई को सरपंच ने फोन करके उसे पंचायत में बुलाया था। भरी पंचायत में सरपंच ने अपमानित किया। पंचायत में आने के बाद वह बिना खाए पिए कमरे में चला गया। पांच दिन न ही वह किसी से मिला और न ही कमरे से बाहर आया। पति रामचंद्र 31 मई की सुबह करीब चार बजे घर से बाहर गया था। करीब 5 बजे उसे गांव के लोगों ने आकर बताया कि रामचंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसकी मौत हो गई है। अंतिम संस्कार से लौटने पर उसके बेटे व परिजनों ने कमरे में छानबीन की तो एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें रामचंद्र ने वर्तमान सरपंच के पिता अरेंद्र सिंह पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात लिखी हुई थी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी र्वतमान सरपंच के पिता अरेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी लज्जा राम ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस उस दिन हुई पंचायत के बारे में जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच डीएसपी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अस्थियों के नमूने लिए हैं। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा। - कमलदीप गोयल, एसपी, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed