फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police sub-inspector's recruitment exam jammed the city, Yamunanagar

पुलिस उपनिरीक्षक की भर्ती परीक्षा से शहर में लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police sub-inspector's recruitment exam jammed the city, Yamunanagar
परीक्षा केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की भीड़। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राज्य कर्मचारी चयन आयोग की रविवार को पुरुष व महिला पुलिस उपनिरीक्षक की भर्ती के लिए परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कड़े बंदोबस्त किए गए थे। परीक्षा के कारण शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। वाहनों के कारण शहर में जाम लग गया। सुबह से शाम तक यातायात पुलिस कर्मी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगे रहे। देर शाम तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो पाई।
दो सत्रों में 18850 युवकों की परीक्षा होनी थी, लेकिन परीक्षा में मात्र 12177 युवक ही पहुंचे। कुल 8375 युवतियों में 5270 ही परीक्षा देने पहुंची। डीसी पार्थ गुप्ता व एसपी कमलदीप गोयल ने विश्व भारती पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, संत थॉमस स्कूल, एसडी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, जैमरों के साथ अन्य सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी तैनात केंद्र अधीक्षक से परीक्षा संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन

शाम के सत्र में युवतियों परीक्षा थी। शाम को डीसी पार्थ गुप्ता व एसपी कमलदीप गोयल संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल, एमएलएन पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। वहीं, जैमर के कारण केंद्रों के आसपास के लोगों को भी कॉल इत्यादि में भी परेशानी हुई। इस दौरान फोन मिलाने पर बार बार कॉल ड्रॉप की दिक्कत झेलनी पड़ी। देर शाम को इस समस्या से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानोें पर लोग जाम से रहे परेशान
परीक्षा के कारण शहर वासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को शहर की सड़कों पर जाम से दो चार होना पड़ा। शहर के सबसे मुख्य महाराणा प्रताप चौराहे पर सुबह से देर शाम तक जाम लगा रहा। इसके अलावा शहर के भाई कन्हैया साहिब चौक, जगाधरी बस स्टैंड चौक, महाराजा अग्रेसन चौक, शहीद भगत सिंह चौक, खालसा कॉलेज रोड, रेलवे स्टेशन चौक, विश्वकर्मा चौक सहित अन्य स्थानों लोग जाम में फंसकर परेशान होते रहे।

जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपंन हो गई है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। परीक्षा करवाने को लेकर प्रशासन ने सभी केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी थी। केंद्र के दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रही। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। -पार्थ गुप्ता जिला उपायुक्त, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed